scorecardresearch
 
Advertisement

UP राज्यसभा चुनाव: राजभर ने अखिलेश यादव को दी ये खुली चुनौती

UP राज्यसभा चुनाव: राजभर ने अखिलेश यादव को दी ये खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के दो विधायक अब्बास अंसारी और जगदीश नारायण राय आगामी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं. राजभर ने स्पष्ट किया कि ये दोनों विधायक तकनीकी रूप से उनकी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जरूर जीते थे, लेकिन वे मूल रूप से समाजवादी पार्टी के ही नेता हैं.

Advertisement
Advertisement