दिल्लीः इंटर स्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 60 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

स्पेशल सेल ने मजनू का टीला इलाके से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है. जिसे लेकर वे दिल्ली आए थे. तस्कर हेरोइन को एक एसयूवी कार में लेकर सप्लाई करने जा रहे थे.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST
  • म्यामांर से लाई गई थी 60 करोड़ की हेरोइन
  • नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाले अरेस्ट
  • बैंककर्मी बनकर करते थे फ्रॉड, पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मजनू का टीला इलाके से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है. जिसे लेकर वे दिल्ली आए थे. तस्कर हेरोइन को एक एसयूवी कार में लेकर सप्लाई करने जा रहे थे. लेकिन उससे पहले ही स्पेशल सेल टीम ने उन्हें धर दबोचा. उनके पास से बरामद की गई हेरोइन की कीमत बाजार में करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान शहजाद और आमिर खान के रूप में हुई है. इन दोनों को पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी. स्पेशल सेल की टीम के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में ट्रैप लगाए बैठी थी. तभी सफेद रंग की एक्सयूवी 500 कार को रोका गया. जिसमें ये दोनों सप्लायर मौजूद थे. इससे पहले दोनों ने भागने की कोशिश भी की. लेकिन पुलिस टीम ने वक्त रहते दोनों को पकड़ लिया. 

पुलिस को शहजाद के पास से 3 किलो और आमिर खान के पास से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई. ये दोनों इतने शातिर थे कि इन्होंने ने अपनी कार में एक सीक्रेट कैवेटी बना रखी थी, जहां से पुलिस ने 10 किलो हेरोइन निकाली और जब्त की. डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्किट में करीब 60 करोड़ रुपये है. 

Advertisement

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि ये ड्रग्स म्यामांर के अंतरराष्ट्रीय रूट से नार्थ ईस्ट के मणिपुर और बिहार होते हुए दिल्ली-एनसीआर के अलग अलग ठिकानों तक पहुंचनी थी. पुलिस ने बताया कि शहजाद पहले एक बाउंसर था और पिछले दिनों वो नदीम नाम के एक ड्रग्स डीलर के संपर्क में आया था. तभी से वो भी इस गोरखधंधे में घुस गया था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

दिल्ली में जालसाज़ गैंग का भांडाफोड़, 4 गिरफ्तार 
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक शिकायत मिली थी. जिसमें कहा गया कि पीड़ित के साथ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और शिकायतकर्ता को दिए गए डॉक्यूमेंट, जॉइनिंग लेटर के साथ-साथ बैंक ट्रांसक्शन को वेरिफाई किया. फिर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से हमीरपुर, मोहाली, लखनऊ, रतलाम के इलाकों में छापेमारी की. जहां से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनकी पहचान सौरभ कुमार, संदीप, अशोक और मुदसिर के रूप में हुई है. आरोपियों पूछताछ में कबूल किया कि वे लोगों को बैंक और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठा करते थे. 

फरीदाबाद में फर्जी बैंककर्मी बनकर करते थे ठगी
फरीदाबाद पुलिस ने फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को ठगने वाले दो शातिर जालसाज़ो को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी फोन पर एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों से उनकी बैंक संबंधी जानकारी जुटाते थे और फिर उनके साथ फ्रॉड करते थे. आरोपियों कि पहचान रुपकिशोर निवासी गांव कसिशो जिला अलीगढ़, और आशू निवासी लाल कुंआ, दिल्ली के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने आरोपी रुपकिशोर को प्रहलादपुर, दयालबाग चौकी के एरिया और आरोपी आशू को लाल कुंआ, दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ एक शख्स ने बीती 17 मार्च को थाना सूरजकुण्ड में एफआईआर दर्ज कराई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »