दिल्ली: सिगरेट पीने के विवाद में दिव्यांग ने दोस्त को मार डाला, शव अपने घर में छोड़कर फरार

चंदन अक्सर आरोपी संतोष के पास मिलने-जुलने के लिए जाता था. दोनों नशे की सिगरेट पीते थे. शुक्रवार को भी दोनों सिगरेट पी रहे थे. इस दौरान नशीले पदार्थ के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. फिर संतोष ने चाकू गोदकर चंदन की हत्या कर दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST
  • फरार आरोपी दिव्यांग की तलाश में जुटी पुलिस
  • मादक पदार्थ के लेन-देन को लेकर हुआ था झगड़ा

दिल्ली के राजौरी गार्डन ने शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग युवक ने अपने दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लाश को अपने ही घर में छोड़कर फरार हो गया. जब पड़ोसियों ने घर में शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिव्यांग युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

मृतक की पहचान 23 साल के चंदन के रूप में हुई. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि चंदन अक्सर आरोपी संतोष के पास मिलने-जुलने के लिए जाता था. दोनों नशे की सिगरेट पीते थे. शुक्रवार को भी दोनों सिगरेट पी रहे थे. इस दौरान नशीले पदार्थ के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. फिर संतोष ने चाकू गोदकर चंदन की हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी संतोष सुभाष नगर इलाके में रहता है और नशे का कारोबार करता है जबकि चंदन अपने परिवार के साथ राजौरी गार्डन इलाके में रहता था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच नशे को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही फरार संतोष की तलाश में जुट गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »