गुरुग्राम: चेन स्नेचर को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, बदमाशों ने कांस्टेबल को मार दी गोली

गुरुग्राम में झपटमारों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस को इलाके से बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी. बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की थी.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 17 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST
  • कांस्टेबल को गोली मारकर झपटमार फरार
  • गोली कांस्टेबल के पैर को छूती हुई निकली
  • घायल कांस्टेबल को अस्ताल में भर्ती कराया

हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक सवार झपटमारों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी. यह घटना सुशांत लोक इलाके में गैलेरिया मार्केट के पास हुई. पुलिस ने स्नेचर को पकड़ने के लिए नाका लगाया हुआ था. उसी दौरान अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी. जो सिपाही गौरी शंकर के पैर में लगी. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है.  

Advertisement

दरअसल पिछले कुछ दिनों से पुलिस को इलाके में झपटमारी और चेन स्नेचिंग की काफी शिकायतें मिल रही थीं. कुछ संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी में भी कैद हुए थे. उन्हीं को पकड़ने के लिए पुलिस ने मार्केट में नाका लगाया हुआ था. चेकिंग के दौरान पुलिस को जैसे ही अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए. पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस कांस्टेबल पर गोली चला दी. 

घायल कांस्टेबल गौरीशंकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को शुक्रवार को इलाके में एक बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी. झपटमार चोरी की उसी बाइक से गैलेरिया मार्केट के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था.  

Advertisement

एसीपी संजीव बल्हारा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाइक पर 2 संदिग्ध घूम रहे हैं. इसके बाद नाकाबंदी की गई थी. पुलिस का सामना जब इन बाइक सवार अपराधियों से हुआ तब उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए. एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी है. पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई है, सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है. जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »