दिल्ली: बीजेपी पार्षद को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, बिल्डर से रिश्वत मांगने का है आरोप

आरोप है कि वसंत कुंज में एक बिल्डर अवैध निर्माण करवा रहा था. पार्षद ने उससे पैसे मांगे थे. बिल्डर ने कहा कि हम पार्षद को ही पैसा देंगे. बाद में बिल्डर ने सीबीआई में शिकायत कर दी और इस वजह से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

Advertisement
बीजेपी पार्षद मनोज मेहलावत (फाइल) बीजेपी पार्षद मनोज मेहलावत (फाइल)

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST
  • नई दिल्ली के वसंत कुंज से पार्षद हैं मनोज महलावत
  • निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रिश्वत मांगने का आरोप
  • आरोप लगने के बाद सीबीआई टीम ने रंगे हाथ पकड़ा-सूत्र

दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पार्षद को गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वत मामले में बीजेपी नेता और वसंत कुंज, नई दिल्ली से पार्षद मनोज महलावत को गिरफ्तार किया है. 

इंडिया टुडे को पता चला है कि मनोज महलावत ने निर्माण कार्य के संबंध में एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. जांच एजेंसी की ओर से पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था.

Advertisement

आरोप है कि वसंत कुंज में एक बिल्डर अवैध निर्माण करवा रहा था. पार्षद ने उससे पैसे मांगे थे. बिल्डर ने कहा कि हम पार्षद को ही पैसा देंगे. बाद में बिल्डर ने सीबीआई में शिकायत कर दी और इस वजह से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

सूत्रों का कहना है कि मनोज महलावत को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया. रिश्वत मामले में हिरासत के लिए मनोज महलावत को अब अदालत में पेश किया जाएगा. मनोज महलावत 2017 में नई दिल्ली के वसंत कुंज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पार्षद चुने गए थे.

देखें: आजतक LIVE TV

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने वसंत कुंज स्थित उनके घर की तलाशी भी ली, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में, पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों सहित कई सरकारी अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »