बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बेलोन मंदिर जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, पेड़ से टकराई ईको कार

बुलंदशहर के नरौरा में रतनपुर गांव के पास ईको कार पेड़ से टकरा गई. बेलोन मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल. चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है (फोटो-ITG) पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है (फोटो-ITG)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. हादसा नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास हुआ. यहां बेलोन मंदिर में दर्शन करने जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम पसर गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के देहली बुजुर्ग गांव से एक ही परिवार के आठ लोग ईको कार में सवार होकर बेलोन मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में रतनपुर गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई. बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर से नियंत्रण हट गया. इसके बाद कार सीधे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

इस हादसे में तीन पुरुषों, एक महिला और एक साल की बच्ची की मौत हो गई. दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया. एक ही परिवार के लोगों के साथ हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

जान गंवाने वाले लोगों के नाम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रगति (1 वर्ष), लोकेंद्र (28 वर्ष), बबीता (35 वर्ष), रामदीन (50 वर्ष) और शिवशंकर मिश्रा (55 वर्ष) के रूप में दी गई है. प्रगति, लोकेंद्र की पुत्री थी, जबकि लोकेंद्र, रामदीन के पुत्र थे. बबीता की पहचान प्रवीत कुमार की पत्नी के रूप में बताई गई है. रामदीन, रामशंकर के पुत्र थे और शिवशंकर मिश्रा, अनपाल के पुत्र थे. पुलिस हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »