भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, दी पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह

बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है. याचिका में CBI जांच, पुलिसकर्मियों पर FIR और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई थी

Advertisement
इस मामले को लेकर बिहार की सियासत भी गर्मा गई है (फोटो-ITG) इस मामले को लेकर बिहार की सियासत भी गर्मा गई है (फोटो-ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने इस मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत के लिए पहले पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस स्तर पर मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया.

Advertisement

याचिका में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता का कहना था कि मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच जरूरी है. इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि वह जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने का निर्देश दे. हालांकि, अदालत ने इस मांग पर विचार करने से पहले हाईकोर्ट जाने को कहा.

याचिका में यह भी मांग की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाए. इस समिति को पूरे एनकाउंटर की जांच कर सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया गया था. याचिकाकर्ता का कहना था कि इस तरह की स्वतंत्र जांच से मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सकेगी.

Advertisement

इसके अलावा याचिका में एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग उठाई गई थी. साथ ही पूरे मामले की जांच CBI को सौंपने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया गया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इन मांगों पर कोई टिप्पणी किए बिना याचिकाकर्ता को पहले पटना हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »