पिता ने महज ढाई लाख रुपये में बेच दिया अपना बेटा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

ओडिशा के बालासोर में एक पिता द्वारा अपने ढाई साल के बेटे को बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है. इस मामले में आरोपी पिता समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पिता (Photo: Representational) पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पिता (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बालासोर,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

ओडिशा के बालासोर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ढाई साल के एक बच्चे को बेचने की कोशिश से बचाया है. पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना नीलगिरी क्षेत्र के बारिसाही गांव की है. मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्चे का पिता एक खरीदार से बच्चे की कीमत को लेकर बातचीत करता नजर आ रहा था. 

Advertisement

वायरल वीडियो के बाद खुला मामला

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पुलिस ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे को चिमिनिभाटी इलाके से सुरक्षित बरामद किया गया और उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले कर दिया गया है. नीलगिरी सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे के पिता की पहचान राकेश कुमार बेहरा उर्फ कुआ के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री है. आरोप है कि उसने बच्चे को बेचने के लिए 1 लाख रुपये की डील की थी, जिसमें उसे 50 हजार रुपये पहली किस्त के तौर पर मिले थे.

Advertisement

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा गया बच्चा

आरोपी पिता ने पूछताछ में आर्थिक तंगी को इस कदम की वजह बताया. उसका कहना है कि उसके चार बच्चे हैं और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने दो शादियां की हैं और जिस बच्चे को बेचने की कोशिश की गई, वह उसकी दूसरी पत्नी से पैदा हुआ था, जो फिलहाल उससे अलग रह रही है.

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement