आंध्र प्रदेशः NRI परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

आधी रात को पड़ोसियों ने घर में आग की लपटें उठती देखी तो फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर जाकर चारों शव बरामद कर लिए. मरने वालों में बंगारू नायडू, उनकी पत्नी निर्मला दीपक और उनके पुत्र शामिल थे.

Advertisement
पूरे परिवार की मौत का कारण अभी पुलिस के लिए पहेली पूरे परिवार की मौत का कारण अभी पुलिस के लिए पहेली

आशीष पांडेय

  • विशाखापट्टनम,
  • 15 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST
  • 6 माह पहले बहरीन से भारत आया था परिवार
  • बड़े बेटे दीपक ने एनआईटी से पूरी की थी इंजीनियरिंग
  • पुलिस को अभी तक नहीं पता मौत का कारण

आंध्रा प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक एनआरआई परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है. उन चारों की लाशें उनके घर से बरामद की गई. माना जा रहा है कि उन चारों की हत्या की गई है. हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है.

यह मामला शहर के मधुरवाड़ा का है. जहां आदित्य फॉर्च्यून टॉवर के एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत अवस्था में पाए गए. उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. शक है कि किसी ने पहले उस परिवार के चार सदस्यों का मर्डर किया और बाद में इसे आत्महत्या दिखाने के लिए घर में आग लगा दी.

Advertisement

मृतकों की पहचान बंगारू नायडु, निर्मला, दीपक और कश्यप के रूप में की गई है. दिल दहला देने वाली इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात पर जा पहुंची. एनआरआई परिवार मधुरवाड़ा की मिथिलापुरी कॉलोनी में आदित्य टॉवर्स की पांचवीं मंजिल पर रह रहा था.

6 महीने पहले बहरीन से लौटा था परिवार

आधी रात को पड़ोसियों ने घर में आग की लपटें उठती देखी तो फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर जाकर चारों शव बरामद कर लिए. मरने वालों में बंगारू नायडू, उनकी पत्नी निर्मला और उनके पुत्र दीपक (21) तथा कश्यप (19) शामिल है. हालांकि अभी तक पुलिस उनकी मौत का कारण नहीं जान सकी है. 

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले यह परिवार बहरीन से यहां आया था और आदित्य फॉर्च्यून टॉवर के फ्लैट नंबर 505 में रह रहा था. बड़े बेटे दीपक ने एनआईटी से इंजीनियरिंग पूरी की और दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर महेश सिन्हा ने खुद मौका-ए-वारदात का दौरा किया. इस केस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »