ड्रग्स मामले में आर्यन खान को NCB की तरफ से भेजा गया था समन, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे

एनसीबी सूत्रों का कहना है कि आर्यन केस में हर किसी से पूछताछ की जाएगी. जांच को सिर्फ आर्यन खान तक समित नहीं रखा जाएगा, बल्कि हर संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement
आर्यन खान आर्यन खान

पंकज उपाध्याय / अरविंद ओझा

  • मुंबई,
  • 07 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:32 AM IST
  • ड्रग्स मामले में आर्यन को एनसीबी ने भेजा था समन
  • पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे आर्यन

ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बेल जरूर मिल गई है, लेकिन उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है. आज यानी की रविवार को एनसीबी की SIT टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था.  IPS अधिकारी संजय सिंह उनसे पूछताछ करने वाले थे. लेकिन आज आर्यन समन के बावजूद भी एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंचे.

पूछताछ में शामिल नहीं हुए आर्यन

अब खबर है कि एनसीबी द्वारा दोनों आर्यन खान और नवाब मलिक के दामाद समीर खान को सवाल-जवाब के लिए फिर बुलाया जाएगा. एनसीबी सूत्रों से मालूम चला है कि आर्यन केस में हर किसी से पूछताछ की जाएगी. जांच को सिर्फ आर्यन खान तक समित नहीं रखा जाएगा, बल्कि हर संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते से जांच और तेज हो जाएगी और फिर कई लोगों से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होगा. 

Advertisement

संजय सिंह कर रहे हैं जांच

ये भी जानकारी दी गई है कि इस मामले में अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. उनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड होने थे. अभी के लिए  संजय सिंह संग कुल 14 ऑफिसर इस मामले की जांच कर रहे हैं. आर्यन केस के अलावा नवाब मलिक के दामाद वाले मामले की जांच भी यही टीम करने जा रही है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही संजय सिंह को आर्यन खान सहेत दूसरे कई अहम मामलों का चार्ज दिया गया है. इन मामलों की जांच पहले एनसीबी मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े कर रहे थे. लेकिन क्योंकि उन पर जांच के दौरान कई तरह के आरोप लग गए, वसूली की बात भी सामने आ गई, ऐसे में अब संजय सिंह ने इन मामलों की कमान संभाल ली है.

Advertisement

बताया गया है कि आर्यन खान केस में पूछताछ तो की ही जाएगी, इसके अलावा हर उस जगह पर भी दोबारा जाया जाएगा जो इस मामले से सीधे तौर पर कनेक्टेड हैं. ऐसे में जांच को फिर शुरुआत से शुरू किया जा रहा है और हर पहलू पर फोकस जमाया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »