उन्नाव की 'कातिल' पत्नी नेहा! सिलबट्टे से कूचा, गला घोंटा, फिर पति सोनू की लाश को बक्से में भरकर हाइवे किनारे फेंका; पड़ोसी संग गिरफ्तार

उन्नाव में पति की शराब और मारपीट से तंग आकर पत्नी नेहा रावत ने पड़ोसी जितेन्द्र के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने शव को लोहे के बक्से में बंद कर रायबरेली-उन्नाव हाईवे के किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी और उसके सहयोगियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त बक्सा व लोडर बरामद कर लिया है.

Advertisement
उन्नाव के सोनू हत्याकांड में तीन आरोपी अरेस्ट (Photo- ITG) उन्नाव के सोनू हत्याकांड में तीन आरोपी अरेस्ट (Photo- ITG)

aajtak.in

  • उन्नाव ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

मेरठ के 'ड्रम कांड' का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि यूपी के उन्नाव से 'बक्सा कांड' सामने आ गया. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. आरोप है कि पत्नी ने अपने पति की हत्या कर लाश को बक्से में बंद किया और फिर उसे हाइवे किनारे फेंक दिया. इस वारदात में उसका पड़ोसी शामिल था. फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला... 

Advertisement

पत्नी ने पड़ोसी संग मिलकर की पति की हत्या

उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर बक्से में बंद मिले शव की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पति के शराब पीने और रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके पड़ोसी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है.  

बक्से में चादर-कंबल में लिपटा मिला था शव

​20 अक्टूबर 2026 की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ अस्पताल के सामने एक संदिग्ध बड़ा लोहे का बक्सा रखा हुआ है. जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बक्सा खोला, तो उसके अंदर चादर और कंबल में लिपटा खून से लथपथ एक पुरुष का शव मिला. मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई. मृतक के भाई आशु की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1)/238 BNS के तहत मामला दर्ज किया.  

Advertisement

​CCTV कैमरों से मिला सुराग

​घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 टीमें गठित की गईं. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी और एनपीआर (ANPR) कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक 'छोटा हाथी' लोडर (UP 35 AT 1938) संदिग्ध दिखाई दिया. फुटेज में लोडर बक्सा लाते और खाली वापस जाते दिखा. वाहन स्वामी राजेश गुप्ता से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी नेहा रावत तक पहुंच गई.

सिलबट्टे से किया वार, फिर घोंटा गला

​सघन पूछताछ में मुख्य अभियुक्ता नेहा रावत (40 वर्ष) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. नेहा ने बताया कि सोनू से उसकी शादी 7-8 साल पहले हुई थी और उनका एक 5 साल का बेटा भी है. सोनू शराब का लती था और रोज मारपीट करता था. गृहकलेह से तंग आकर नेहा ने 19/20 अक्टूबर की रात पड़ोसी जितेन्द्र सिंह उर्फ राहुल (35 वर्ष) के साथ मिलकर सोनू पर लोढ़ा/बट्टा से हमला किया और कंबल से नाक-मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी.

​इसके बाद ₹1200 में लोडर किराए पर लेकर, सहयोगी तौहीद (25 वर्ष) और एक नाबालिग की मदद से शव को बक्से में बंद कर हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बट्टा, लोहे का बक्सा और लोडर बरामद कर लिया है.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »