दिल्ली: PM मोदी पर निशाना साधने वाले पोस्टर AAP वर्कर ने लगवाए? FIR दर्ज, आरोपी फरार

पीएम पर निशाना साधने वाले पोस्टर के मामले में अब दिल्ली के मंगोलपुरी में एक और एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने ये पोस्टर लगवाए हैं, जो अभी फरार है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस (सांकेतिक फ़ोटो) दिल्ली पुलिस (सांकेतिक फ़ोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 16 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST
  • दिल्ली में पोस्टर के जरिए वैक्सीन पॉलिसी पर सवाल
  • मंगोलपुरी में एक और एफआईआर दर्ज

दिल्ली में वैक्सीन को लेकर लगाए गए पीएम मोदी के पोस्टर पर सियासी घमासान जारी है. पोस्टर लगाने वाले दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार किये जाने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है. इस बीच पीएम पर निशाना साधने वाले पोस्टर के मामले में अब दिल्ली के मंगोलपुरी में एक और एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने ये पोस्टर लगवाए हैं, जो अभी फरार है.

Advertisement

दरअसल, दिल्ली में इन दिनों दीवारों पर लगे एक पोस्टर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. पोस्टर में वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है. ऐसा ही पोस्टर मंगोलपुरी इलाके में भी लगा हुआ पाया गया. जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने आईपीसी 564/2, 566/21 और महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है.

पोस्टर में प्रिंटिंग प्रेस का एड्रेस भी लिखा हुआ था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाया कि 13 मई को कुछ लोग पोस्टर लगा रहे थे. जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की तो उन्होंने खुलासा किया कि अरविंद गौतम नाम के शख्स ने पोस्टर छपवाने का ऑर्डर दिया था. वह सुल्तानपुरी माजरा इलाके में रहता है. बताया गया कि अरविंद गौतम आम आदमी पार्टी का वर्कर है. 

Advertisement

क्लिक करें- 'मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी?' पोस्टर पर गिरफ्तारी, कांग्रेस का ट्विटर वॉर

अरविंद ने प्रिंट के लिए राहुल नाम के एक शख्स को व्हाट्सएप पर पोस्टर भेजा था. इसके लिए उसे 9 हजार रुपये दिए थे. इसके बाद राहुल ने राजेश को ई-मेल के जरिये वो पोस्टर भेजा और छपवाने का ऑर्डर दिया. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद आप आदमी पार्टी का वर्कर अरविंद गौतम फरार है. 

गौरतलब है कि दिल्ली के कई इलाकों में पीएम मोदी के आलोचना वाले पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक 25 से अधिक FIR दर्ज हो चुकी है. यही नहीं पोस्टर लगाने के मामले में एक दर्जन से ज़्यादा लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं.

ये पोस्टर दिल्ली के खजूरी, कल्याणपुरी, दयालपुर, भजनपुरा, मंगोलपुरी, पुरानी दिल्ली, ख्याला, मोती नगर, कीर्ति नगर, मंगोलपुरी, निहाल विहार, रोहिणी, कल्याणपुरी और एमएस पार्क इलाके में लगाए गए थे. पोस्टर में लिखा था कि मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? ब्लैक पोस्टर पर सिर्फ ये ही लाइन लिखी थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »