देश में कोरोना से 80 हजार से ज्यादा मौतें, संक्रमितों की संख्या 49 लाख के पार

सोमवार को देश में कोरोना के 81,731 नए मामले आए, जबकि 1073 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के उपचाराधीन मरीजों में से 60 फीसदी से ज्यादा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से हैं.

Advertisement
देश में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं देश में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:36 AM IST
  • सोमवार को 81,731 नए मामले आए
  • 24 घंटे में 1073 लोगों की गई जान
  • कोरोना से 38,55,983 लोग ठीक हुए

देश में कोरोना संक्रमितों को संख्या 49 लाख के पार पहुंच चुकी है. इस खतरनाक महामारी से अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. वहीं, 38,55,983 लोग ठीक भी हुए हैं. देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 78 फीसदी हो गई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के उपचाराधीन मरीजों में से 60 फीसदी से ज्यादा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से हैं. सोमवार को देश में कोरोना के 81,731 नए मामले आए, जबकि 1073 लोगों की मौत हो गई. 

Advertisement

दिल्ली में कोरोना बेकाबू

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में 3229 नए मामले आए, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई. राजधानी में एक्टिव केस 28641 हैं, जबकि कंटोनमेंट जोन की संख्या 1517 है. फिलहाल कुल केस 2,21,53 हैं. 

दिल्ली में संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच चुका है. बीते 24 घंटे में 44,884 टेस्ट (आरटीपीसीर- 9859, एंटीजन- 35,025) हुए. जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर 10.14 फीसदी हो गया है, जबकि रिकवरी रेट 84.91 फीसदी है. वहीं, कोरोना डेथ रेट 2.15 फीसदी है. 

राज्यसभा के 9 सांसद कोरोना पॉजिटिव

कोरोना काल में संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. इस खतरनाक संक्रमण के मद्देजनर बेहद एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन अब तक दोनों सदनों के कई सांसदों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें राज्यसभा के 9 सांसद शामिल हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »