गुजरात: कच्छ में ऑक्सीजन प्लांट पर मारामारी, हंगामे के बाद फायरिंग तक नौबत आई

कोरोना माहामारी के इस दौर में ऑक्सीजन बेशकीमती हो गई है. आलम ये हो गया है कि ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर अब नौबत लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई है. गुजरात के कच्छ में ऐसा ही मामले सामने आया, जहां ऑक्सीजन को लेकर फायरिंग हो गई. 

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 28 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST
  • ऑक्सीजन लेने आए थे आरोपी 
  • एक के बाद एक किए तीन फायर 
  • कपड़ा मंडी पांच मई तक रहेगी बंद

गुजरात के कच्छ में ऑक्सीजन फैक्ट्री में फायरिंग हो गई. बताया गया है कि ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर यहां हथियारों से लैस चार लोग पहुंचे. क्रम तोड़ते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर पहले भरने के लिए दबाव बनाने लगे, जब​ फैक्ट्री कर्मियों ने मना किया, तो फायरिंग कर दी. इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई. 

ये पूरा मामला कच्छ के भचाऊ तहसील के चिरई गांव के पास का है. बताया गया है कि यहां पर स्थित ऑक्सीजन फैक्ट्री में देर रात चार लोग ऑक्सीजन रिफिल करवाने के लिए आए थे. इन लोगों के पास हथियार थे. खाली ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ इन लोगों ने फैक्ट्री में प्रेवश किया और मौजूद कर्मचारियों को धमकाने लगे. ये लोग कर्मचारियों पर पहले ऑक्सीजन देने का दबाव बना रहे थे, जबकि वहां पहले से लाइन लगी हुई थी. जब कर्मचारियों ने मना किया, तो ये लोग गुस्से से आग बूबला हो गए. 

Advertisement

बताया गया है कि इसी बात से नाराज इनमें से एक ने फैक्ट्री कर्मचारियों पर बंदूक तान दी. इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई. इस दौरान एक अपराधी द्वारा मौके पर फायरिंग कर दी गई. उसने एक के बाद एक कर लगातार तीन राउंड फायर किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकले.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि गुजरात में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. रोज आने वाले कोरोना संक्रमण के केस रिकॉर्ड बना रहे हैं. हॉस्पिटल में बेड की कमी है, तो वहीं लोग ऑक्सीजन की समस्या से भी जूझ रहे हैं. 

Advertisement

कपड़ा मंडी पांच मई तक रहेगी बंद

गुजरात में बढ़ते कोरोना केस को लेकर सूरत की कपड़ा मंडी 28 अप्रैल से 5 मई तक के लिए बंद रहेगी. कपड़ा मंडी को बंद रखने का फैसला संगठन द्वारा दिया गया है. सूरत के 179 टेक्स्टाइल मार्केटों की 70 हजार दुकानें बंद रहने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5 लाख लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »