दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा पिछले ढाई महीने का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3609 नए केस आए

दिल्ली में संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच चुका है. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 45,797 टेस्ट हुए. जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर 10.66 फीसदी हो गया है, जबकि रिकवरी रेट 86.3 फीसदी है. वहीं, कोरोना डेथ रेट 2.34 फीसदी है.

Advertisement
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं (फाइल फोटो) देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST
  • देश में कोरोना बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है
  • राजधानी में 24 जून को 3788 केस आए थे
  • दिल्ली में कोरोना से अब तक 4618 की मौत

देश में कोरोना बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है. राजधानी में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 3609 नए मामले सामने आए. इतने मामले करीब ढाई महीने बाद दर्ज हुए हैं. 24 जून को 3788 केस आए थे.
  
दिल्ली में संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच चुका है. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 45,797 टेस्ट (आरटीपीसीर- 9944, एंटीजन- 35,853) हुए. जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर 10.66 फीसदी हो गया है, जबकि रिकवरी रेट 86.3 फीसदी है. वहीं, कोरोना डेथ रेट 2.34 फीसदी है. 

Advertisement

राजधानी में कोरोना से अब तक 1,97,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हुई, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 4618 है. कोरोना से अब तक कुल 1,70,140 लोग ठीक हो चुके हैं. 

इधर, दिल्ली में टेस्टिंग को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है. अब दिल्लीवासी बिना डॉक्टर की अनुमति के सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर टेस्ट करवा सकते हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि डॉक्टर टेस्ट करवाने के लिए नहीं लिखते हैं तब भी आधार कार्ड दिखाकर टेस्ट करवाया जा सकता है. हाई कोर्ट ने कहा कि इसके लिए लोगों को ICMR फॉर्म भी भरना होगा

हाई कोर्ट ने निजी प्रयोगशालाओं से प्रतिदिन दो हजार ऐसे टेस्ट करने के लिए कहा है जो स्वेच्छा से टेस्ट करवाना चाहते हैं. दिल्ली के पते के सबूत के लिए आधार कार्ड ले जाना होगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »