दिल्ली: कोरोना संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आए सभी लोग किए गए क्वारनटीन

राजधानी दिल्ली में जो डॉक्टर कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं, उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारनटीन किया जा चुका है. प्रशासन की ओर से सभी लोगों को ट्रैक करने का काम किया गया है.

Advertisement
राजधानी दिल्ली में बढ़े हैं कोरोना वायरस के मामले (फोटो: PTI) राजधानी दिल्ली में बढ़े हैं कोरोना वायरस के मामले (फोटो: PTI)

तनुश्री पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

  • दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी
  • कुछ डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
  • संपर्क में आए सभी लोग क्वारनटीन

कोरोना वायरस महामारी भारत में लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव केस के आंकड़ों में उछाल देखा गया है. इस बीच दिल्ली के अस्पताल में कार्यरत कुछ डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, अब उनके संपर्क में आए लोगों और मेडिकल स्टाफ को क्वारनटीन कर दिया गया है.

Advertisement

दिल्ली में अबतक कुल चार डॉक्टरों में कोरोना वायरस पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं. इसमें दो डॉक्टर मोहल्ला क्लीनिक, एक सरदार पटेल अस्पताल और एक दिल्ली के कैंसर हॉस्टिपल में कार्यरत है. जिन दो डॉक्टरों की पहचान बुधवार को हुई थी, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ट्रैक कर लिया गया है.

इनमें से एक पुरुष डॉक्टर है, जो कि अपनी ड्यूटी के वक्त कोरोना वायरस पॉजिटिव के संपर्क में आ गया था. जबकि दूसरी महिला रेजिडेंट डॉक्टर है, जो बीते दिनों दुबई से लौटी हैं. महिला डॉक्टर बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट में थर्ड ईयर पोस्ट ग्रैजुएट छात्र है.

दिल्ली में अचानक बढ़ गए मामले

गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज के मामले के बाद राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आई है. बुधवार को राजधानी में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 100 के पार चली गई.

Advertisement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कोरोना वायरस पीड़ितों की सेवा में लगे डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के लिए बड़ा ऐलान किया गया था. मुख्यमंत्री ने बताया कि अगर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी अपने काम के दौरान शहीद हो जाता है, तो सरकार की ओर से परिवार के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »