केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

सात नवंबर को आरिफ मोहम्मद खान ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी.

Advertisement
केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान. केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान.

aajtak.in

  • केरल,
  • 09 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST
  • सात नवंबर को कोरोना संक्रमित होने की दी थी जानकारी
  • आरिफ मोहम्मद खान की हालत स्थिर

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को तिरुंवनतपुरम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. खान ने खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सात नवंबर को एक ट्वीट के जरिए थी. अस्पताल की ओर जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रहे हैं.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने ट्विटर हैंडल सात नवंबर को लिखा था, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. हालांकि मैं उन लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं जिन्होंने पिछले हफ्ते मुझसे दिल्ली में मुलाकात की थी या फिर वो खुद को निगरानी में रखें.  

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है. इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 79,17,373 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है. देश में 45,903 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 85,53,657 हो गई है. इसके अलावा 490 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,611 हो गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »