COVID-19: कर्नाटक में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 12 हजार नए मामले आए सामने

कर्नाटक (Karnataka) में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हो गया है. यहां बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामले सामने आए हैं. यहां की कोरोना पॉजिटिविटी दर की बात करें तो वह 6.33 प्रतिशत है. सरकार ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

Advertisement
कर्नाटक में 12 हजार नए कोरोना मामले आए सामने. (Representative image) कर्नाटक में 12 हजार नए कोरोना मामले आए सामने. (Representative image)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 09 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST
  • राज्य में 49,602 से अधिक मामले एक्टिव
  • अस्पतालों से 901 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

कर्नाटक (Karnataka) में आज कोरोना के 12,000 नए मामले सामने आए हैं. यहां बल्लोर में 9,020 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 6.33% है. यहां 901 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. राज्य में 49,602 एक्टिव केस हैं. वहीं बल्लोर में 40 हजार मामले हैं. यहां 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, वहीं बल्लूर में 2 मौतों की खबर है. यहां 1,89,499 लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 12 हजार कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं.

Advertisement

दो शिक्षण संस्थानों में मिले थे नए वैरिएंट के मामले

बीते दिनों कर्नाटक के दो शिक्षण संस्थानों में भी कोरोना विस्फोट देखने को मिला था. यहां एक संस्थान में 14 कोरोना मामले सामने आए थे, वहीं दूसरे संस्थान में 19 केस मिले थे. चिंता की बात ये थी कि इन 33 मामलों में से पांच ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस थे. इसके अलावा यूके से आया एक शख्स भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया था.

बीते महीने साउथ अफ्रीका से आए थे तमाम लोग

पिछले महीने से साउथ अफ्रीका से 94 लोग कर्नाटक आए थे. कर्नाटक आए लोगों की कोरोना की जांच की गई थी. इनमें दो लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया मिला था. कोरोना के नए वैरिएंट के दो केस कर्नाटक में सामने आए थे. दोनों मरीज 66 और 46 साल के थे. दोनों में हल्के लक्षण थे. इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों का भी परीक्षण कराया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »