कोरोना के नए स्ट्रेन पर बोले CM केजरीवाल- हर परिस्थिति के लिए दिल्ली तैयार है

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नए कोरोना स्ट्रेन से निपटने के लिए दिल्ली तैयार है. दिल्ली में कोरोना की तीन लहर आ चुकी है. जब दिल्ली में रोजाना साढ़े 8 हजार कोरोना केस आ रहे थे, जो दुनिया मे सबसे ज्यादा था, फिर भी दिल्ली वालों ने कोरोना पर काबू पाया.

Advertisement
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST
  • भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री
  • ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में पाए गए लक्षण

आखिर कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत में दस्तक दे दी. ब्रिटेन में इस नए स्ट्रेन के बाद से भारत सतर्क था. ब्रिटेन से आए मुसाफिरों की लगातार कोरोना जांच की जा रही थी. हजारों मुसाफिरों में छह ऐसे मिले जो कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित थे. हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि हम कोरोना के नए स्ट्रेन से निपटने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नए कोरोना स्ट्रेन से निपटने के लिए दिल्ली तैयार है. दिल्ली में कोरोना की तीन लहर आ चुकी है. जब दिल्ली में रोजाना साढ़े 8 हजार कोरोना केस आ रहे थे, जो दुनिया मे सबसे ज्यादा था, फिर भी दिल्ली वालों ने कोरोना पर काबू पाया. आगे भी किसी भी परिस्थिति के लिए हम तैयार हैं.

आपको बता दें कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 33 हजार लोग यूके से भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर उतरे. इनमें से 114 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भारत के 10 अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजे गए. तब पता चला कि 6 लोगों में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन है.

देखें: आजतक LIVE TV

तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है. इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है. जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है.

Advertisement

कोरोना के नए स्ट्रेन की शुरुआत ब्रिटेन से हुई थी, जिसके बाद यूरोप के कई देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं. अभी तक की जानकारी के अनुसार, डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन के केस मिल चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »