बच्चों पर कोरोना का खतरा अधिक या कम? AIIMS डॉक्टर ने दिया जवाब

एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बच्चों के पेरेंट्स हमें फोन करके बोल रहे हैं, लेकिन बच्चों को लेकर मैं बतौर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट यह कह सकता हूं कि तीसरी वेब की ज्यादा संभावना नहीं है.

Advertisement
कोरोना की जांच कराता एक बच्चा (फोटो-PTI) कोरोना की जांच कराता एक बच्चा (फोटो-PTI)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST
  • वैक्सीन ट्रायल की निगरानी कर रहे हैं डॉक्टर संजय राय
  • 'बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं'

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है. एम्स के डॉक्टर संजय राय जिनकी निगरानी में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल हो रहा है, उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि आज से 25-30 बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल की स्क्रीनिंग की जा रही है, चरणबद्ध तरीके से ये क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है.

Advertisement

एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि बच्चों के लिए डेटा नहीं है, इसलिए बच्चों के लिए डेटा कलेक्ट किया जा रहा है कि बच्चों के लिए यह वैक्सीन इफेक्टिव और सुरक्षित है या नहीं. बच्चों में रिसर्च के बाद यह देखना होगा कि क्या बच्चों को वैक्सीन देना है या नहीं, देखा जाएगा कि बच्चों में कोरोना वैक्सीन इफेक्टिव है या नहीं.

एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि थर्ड वेब की जो आशंका जताई जा रही है, उसके साइंटिफिक एविडेंस होते हैं, जिसके आधार पर तय किया जाता है कि बच्चे इनफेक्टेड होंगे या नहीं, अभी तक हमने जो सर्वे किया है, उसमें बच्चों की अपेक्षा एडल्ट ज्यादा संक्रमित रहा है, ऐसे में यह कहना कि तीसरी लहर खतरनाक हो सकती है, बहुत कम प्रतीत होता हैं.

Advertisement

एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बच्चों के पेरेंट्स हमें फोन करके बोल रहे हैं, लेकिन बच्चों को लेकर मैं बतौर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट यह कह सकता हूं कि तीसरी वेब की ज्यादा संभावना नहीं है.

एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि बच्चों पर ट्रायल के नतीजे आ जाए, उसके बाद ही यह बता पाएंगे कि कब वैक्सीनेशन लगनी शुरू होगा, अगर वैक्सीन बच्चों के लिए सेफ और इफेक्टिव है और बच्चों को जरूरत है तो वैक्सीन लगेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »