सिर्फ ये एक वजह... स्‍टॉक मार्केट में आज भी तबाही, 3.43 लाख करोड़ स्‍वाहा!

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्‍स और‍ निफ्टी करीब 1 फीसदी तक गिर गए थे. सबसे ज्‍यादा तबाही स्‍माल और मिडकैप शेयरों में हुई, जिस कारण निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार में भारी गिरावट. (Photo: ITG) शेयर बाजार में भारी गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

भारतीय शेयर बाजार इन दिनों भारी दबाव से गुजर रहा है. सेंसेक्‍स-निफ्टी में लगातार गिरावट देखी जा रही है. स्‍मालकैप और मिडकैप शेयरों में तो जैसे तबाही मची हुई है, जिस कारण निवेशकों को हर दिन भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. गुरुवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 461.78 लाख करोड़ रुपये से 3.43 लाख रुपये गिरकर 458.35 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. 

Advertisement

यह भारी गिरावट तब आई, जब गुरुवार को सेंसेक्‍स 460.30 अंक या 0.62% टूटकर 73,249.39 पर आ गया और निफ्टी 123.70 अंक या 0.54% टूटकर 22,687.65 पर आ पहुंचा. वहीं बीएसई स्‍मालकैप सेलेक्‍ट इंडेक्‍स 80.61 अंक या 0.94% टूटकर 8,533.71  और बीएसई मिडकैप सेलेक्‍ट इंडेक्‍स 126.26 अंक या 0.74% फिसलकर 16,979.59 पर आ गए. 

BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी रही, बाकी के 19 शेयरों में गिरावट आई. सबसे ज्‍यादा रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर 2.59 फीसदी टूट गया और 1176 रुपये पर आ गया. इसके बाद एटर्नल, एचडीएफसी बैंक, पॉवरग्रिड शेयर 2 फीसदी से ज्‍यादा टूट गए. 

मार्केट में तबाही का एकमात्र कारण
शेयर बाजार में तबाही का एक सबसे बड़ा कारण कच्‍चे तेल के दाम में तेजी को माना जा रहा है. गुरुवार को कच्‍चे तेल की कीमत 3 फीसदी चढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. तेल की कीमतों में तेजी के कारण महंगाई की चिंता बढ़ चुकी है, जिस कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. 

Advertisement

शेयर बाजार में गिरावट के ये भी वजह 

  • बुधवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी समिति की नवीनतम बैठक की कार्यवाही से पता चलता है कि सदस्यों ने संकेत दिया कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आवश्यकता हो सकती है. 
  •  एशियाई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.12 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 3 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.94 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट लगभग 1 प्रतिशत गिर गया. अमेरिकी शेयर वायदा में 1.3 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जो अमेरिकी शेयर बाजारों के कमजोर शुरुआत का संकेत है. 
  • घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 94.50 पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 94.47 पर खुला, लेकिन बाद में 94.50 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे कम है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्ती सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »