SBI की ये सेवाएं आज 3 घंटे रहेंगी बंद, करोड़ों ग्राहक नहीं कर सकेंगे कोई लेन-देन!

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुछ सेवाएं शनिवार 4 सितंबर को 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान ग्राहक कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे. पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
SBI की कुछ सेवाएं 3 घंटे बंद रहेंगी (Photo : Getty) SBI की कुछ सेवाएं 3 घंटे बंद रहेंगी (Photo : Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST
  • ‘मेंटिनेंस की वजह से बंद SBI की सेवाएं’
  • ‘Yono App पर रोजाना होते हैं 90 लाख लॉगिन’
  • ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है SBI'

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुछ सेवाएं शनिवार 4 सितंबर को 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान ग्राहक कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे.

SBI की ये सेवाएं रहेंगी बंद
State Bank of India (SBI) की इंटरनेट बैंकिंग से जुडी कई सेवाएं शनिवार रात साढ़े 10 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक यानी करीब 3 घंटे बंद रहेंगी.

SBI की इन सेवाओं में Yono, Yono Lite, Yono Business, IMPS और UPI शामिल हैं. इस वजह से इस दौरान ग्राहक कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे.

Advertisement

हो रहा है मेंटिनेंस का काम
SBI ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इन सेवाओं के बंद रहने की वजह, मेंटिनेंस का काम है.  इससे पहले 17 जून को भी मेंटिनेंस के काम के चलते SBI की Yono सेवाएं लगभग 2 घंटे तक बंद रही थीं.

देश के सबसे बड़े बैंक SBI की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल 8.5 करोड़ और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल 1.9 करोड़ लोग करते हैं. वहीं Yono पर रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या 3.45 करोड़ है जिस पर रोजाना करीब 90 लाख लोग लॉगिन करते हैं.

SBI मना रहा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’

इस बीच SBI ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स पेश किए हैं. ये ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है. इसमें बैंक कार लोन पर ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस पर पूरी छूट दे रहा है. इसके अलावा उसने अपने ग्राहकों के लिए ‘प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट’ जैसी कई और स्कीम पेश की हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »