Sariya Price Surge: युद्ध के बीच घर बनाना हुआ मुश्किल, अचानक इतने बढ़ गए सरिया-सीमेंट के रेट

House Construction Cost May Rise: मिडिल ईस्ट में युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित होने से तेल-गैस पर संकट बढ़ा है, तो तमाम सामानों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. घर बनवाने में अहम रोल निभाने वाला सरिया भी दिल्ली से मुंबई तक महंगा हो गया है.

Advertisement
देश के तमाम शहरों में महंगा हो गया सरिया. (File Photo: ITG) देश के तमाम शहरों में महंगा हो गया सरिया. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

घर बनवाना (House Construction) अब सस्ता सौदा नहीं रहा, ये आज के समय में सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है. जहां पहले जमीन खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होती है, तो उस जमीन पर मनचाहा अपने सपनों का आशियाना खड़ा करने का खर्च भी तगड़ा है. ऐसे में घर बनवाने का प्लान करने वाले लोग हाउस कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल्स के दाम घटने का इंतजार करते हैं, जिससे उनकी जेब को बोझ कुछ हल्का हो सके. 

Advertisement

कभी-कभी ये इंतजार महंगा भी पड़ जाता है और ग्लोबल टेंशन के बीच कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. दरअसल, हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में बड़ा रोल निभाने वाले सरिया का भाव दनादन टूटने के बाद अब लगातार बढ़ता (Sariya Price Fall) जा रहा है और काफी महंगा हो गया है. इसकी कीमतों में मार्च महीने में तमाम बड़े शहरों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है. 

अचानक कीमतों में आया तगड़ा उछाल
बीते कुछ महीनों से Sariya Price  में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मार्च महीने में ये लगातार उछली है. अगर आप अपना घर बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर इसकी अपडेटेड कीमत के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है. दरअसल, Sariya जहां घर की मजबूती के लिए खास बिल्डिंग मैटेरियल है, तो वहीं कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में भी इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है. इसकी कीमत में आने वाली कमी House Construction Cost में कमी लाता है, तो वहीं सरिया महंगा होने से ये कंस्ट्रक्शन का खर्च बढ़ जाता है.

Advertisement

मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते तेल-गैस की किल्लत और सप्लाई चेन प्रभावित होने का असर इस सेक्टर में देखने को मिल रहा है. हाउस कंस्ट्रक्शन में शामिल स्टील और सीमेंट दोनों ही ऊर्जा-इंटेंसिव सेक्टर हैं और किसी भी रुकावट से प्रभावित हो सकते हैं. बीते 9 फरवरी की तुलना में फिलहाल के Sariya Rates देखें, तो इनकी कीमत 4,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन से ज्यादा बढ़ी है.

सरिया की कीमतें (18% GST के बिना)

शहर (राज्य) 09 फरवरी 2026(मीट्रिक टन) 20 मार्च 2026(मीट्रिक टन)
रायपुर 45,300 रुपये 46,200 रुपये
रायगढ़ 45,000 रुपये 45,300 रुपये
भावनगर 49,500 रुपये 51,800 रुपये
कोलकाता 46,000 रुपये 47,000 रुपये
राउरकेला 46,000 रुपये 46,300 रुपये
हैदराबाद 49,000 रुपये 49,500 रुपये
चेन्नई 49,000 रुपये 50,200 रुपये
मुंबई 49,600 रुपये 51,000 रुपये
जालना 49,500 रुपये 51,300 रुपये
गोवा 50,200 रुपये 54,200 रुपये

अपने शहर का ऐसे चेक कर लेटेस्ट रेट
Sariya Price में रोजाना आधार पर बदलाव होता है और आप अपने शहर की लेटेस्ट कीमतों को घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement