गुजरात, राजस्‍थान से काशी तक... PM मोदी ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात

साबरमती से वाराणसी के बीच दो नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है. पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इन दो ट्रेनों की शुरुआत की है. ये ट्रेनें तीन राज्‍यों को एकसाथ जोड़ेंगी.

Advertisement
दो नई ट्रेनों की सौगात. (Photo: @RailMinIndia/X) दो नई ट्रेनों की सौगात. (Photo: @RailMinIndia/X)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

भारतीय रेलवे को दो नई ट्रेनों की सौगात मिली है. गुजरात से पीएम मोदी ने दो नई ट्रेनों की शुरुआत की है. इनमें से एक साबरमती से चलेगी और राजस्‍थान होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाएगी. शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों की शुरुआत की है. 

साबरमती (अहमदाबाद) से वाराणसी के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या - 09405 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान करेगी. 

Advertisement

यह ट्रेन अलग-अलग मार्गों से होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 11.40 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, द्वितीय श्रेणी के दो, तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह और सामान्य श्रेणी के पांच कोच लगाए गए हैं. 

दूसरी ट्रेन वाराणसी से चलेगी
दूसरी ट्रेन वाराणसी से शाम 5.30 बजे रवाना होगी. हालांकि, यह गाड़ी संख्‍या 12206 से वाराणसी-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी और अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी.फिर वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5.20 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी. 

कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन 
भारतीय रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि यह ट्रेन मीरजापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर रुककर जाएगी.इसका मतलब है कि इन जगहों से भी यात्री अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. 

Advertisement

तीन राज्‍यों को जोड़ेगी ये ट्रेन 
भारतीय रेलवे में शामिल की गईं ये ट्रेन, तीन बडे़ राज्‍यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगी. यह ट्रेन राजस्‍थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ेगी. खासकर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी राहत देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »