DA Hike Update: दशहरा बीता... क्या दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 3% DA Hike? जानिए अपडेट

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब तक उम्मीद थी कि दशहरा से पहले मोदी सरकार उन्हें जुलाई के डीए हाइक का तोहफा दे सकती है, लेकिन अब उनकी निगाहें बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली बैठक पर टिकी हैं.

Advertisement
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले की उम्मीद. (Photo: File/ITG) केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले की उम्मीद. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई के महंगाई भत्ते में इजाफे का अब तक इंतजार है. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार दशहरा पर DA Hike का तोहफा दे सकती है, लेकिन ये इंतजार थोड़ा बढ़ गया है. अब कर्मचारियों की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली अगली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर टिकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि इसमें डीए हाइक पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. सरकार की ओर से हालांकि, अभी तक कोई संकेत नहीं दिए गए हैं कि कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा, लेकिन तमाम रिपोर्ट्स में अनुमान जताया जा रहा है कि 3% DA Hike का तोहफा दिया जा सकता है. 

Advertisement

क्या दिवाली से पहले DA पर बड़ा ऐलान? 
बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आमतौर पर जुलाई से लागू होने वाले DA Hike का ऐलान सितंबर या अक्टूबर महीने करती है. ऐसे में अब तक ये दशहरा से पहले होने की उम्मीद जताई जा रही थी, तो वहीं अब कर्मचारी आस लगाए हैं कि दिवाली से पहले सरकार डीए हाइक का तोहफा दे सकती है. गौरतलब है कि सरकार की ओर से महंगाई भत्ते पर ऐलान की तारीख, कितना डीए/डीआर बढ़ेगा और कब से लागू होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.   

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर नजर
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई के DA/DR संशोधन से जुड़ा ऐलान होने की उम्मीद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक से है. ये बुधवार को हो सकती है और इसमें उनकी निगाहें टिकी हुई हैं कि सरकार कोई बड़ा अपडेट दे सकती है. बता दें बीते साल 2025 में जुलाई से लागू होने वाली डीए बढ़ोतरी को सरकार की ओर से 1 अक्टूबर को मंजूरी दी गई थी और DA 3% बढ़ाया गया था. जिसके बाद यह 55% से बढ़कर 58% हो गया था. वहीं साल 2026 का पहला DA Hike देते हुए जनवरी से इसे 60% कर दिया गया था. 

Advertisement

3 फीसदी डीए हाइक का अनुमान
रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स को इस बार भी 3% का डीए/डीआर हाइक दे सकती है. अगर अनुमान के मुताबिक, सरकार फैसला लेती है, तो DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. बता दें कि ये सिर्फ अनुमान है, अंतिम DA Hike सरकार के फैसले और आधिकारिक आदेश से ही तय होगा.

दरअसल, 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी का अनुमान AICPI-IW का आंकड़ा देखते हुए लगाया जा रहा है. महंगाई भत्ते (DA) में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका सीधा संबंध इस महंगाई के आंकड़े से है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) को आधार बनाकर ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जाता है. लेबर ब्यूरो के आंकड़ों कगो देखें, तो अगस्त 2026 में AICPI-IW 1.2 अंक बढ़कर 154.4 पर पहुंच गया. मौजूदा आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 के लिए DA में 3 से 4 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. 

डीए 3% बढ़ा तो सैलरी में कितना इजाफा? 
अब बात करते हैं कि अगर सरकार ने अनुमानों के मुताबिक, 3% DA Hike देकर इसे 60% से 63% कर दिया, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा देखने को मिलेगा? तो बता दें कि ₹18,000 बेसिक पे वाले कर्मचारी को हर महीने ₹540 ज्यादा मिलेंगे. ₹25,000 बेसिक पे पर ₹750, ₹30,000 पर ₹900 और ₹40,000 पर ₹1,200 की बढ़ोतरी होगी. जिस हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा, उसी आधार पर पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई राहत में भी बदलाव आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »