CJP Protest Trains Cancelled: कहीं आप फंस न जाएं? दिल्‍ली आने वाली ये ट्रेनें हुई कैंसिल, देख लें पूरी लिस्‍ट

भारतीय रेलवे ने दिल्‍ली में सीजेपी विरोध प्रदर्शन के कारण सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्‍ली आने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. यहां पूरी लिस्‍ट शेयर की गई है.

Advertisement
पटना स्‍टेशन पर दिल्‍ली के लिए ट्रेन कैंसिल होने के बाद यात्रियों की भीड़. (Photo: PTI) पटना स्‍टेशन पर दिल्‍ली के लिए ट्रेन कैंसिल होने के बाद यात्रियों की भीड़. (Photo: PTI)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

भारतीय रेलवे ने शनिवार, 10 अक्‍टूबर को नई दिल्‍ली और हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशनों पर आने वाली सभी मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनों का कैंसिल कर दिया है. रेलवे की ओर से यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के कारण लिया गया है. 

सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. रेलवे के सीनियर अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है. 

Advertisement

सीनियर रेलवे अधिकारी ने पुष्टि की कि इन रेलवे स्टेशनों पर सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक रद्द रहेंगी. रेलवे अधिकारी ने यह भी बताया कि गुरुवार को लगभग 5,000 यात्रियों की ट्रेन छूट गई. 

रेल मंत्रालय ने क्‍या अपडेट दिया? 
वहीं रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी और यातायात संबंधी सलाह से संकेत मिलता है कि 10 अक्टूबर, 2026 को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में विपक्षी दलों द्वारा मध्य दिल्ली में नियोजित विरोध प्रदर्शन के कारण भारी सड़क जाम की संभावना है. 

ऐसे में यात्रियों को कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े. 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने डेस्टिनेशन से चलने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, जो 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली/हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली थीं, उन्हें रद्द कर दिया गया है. 

Advertisement

मगध, हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
पूर्वी रेलवे ने शनिवार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी सड़क यातायात जाम की आशंका के मद्देनजर, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

  • रद्द की गई ट्रेनें 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हैं. 
  • इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली 20801 मगध एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है.
  • राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली 12309 तेजस एक्सप्रेस और 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी नहीं चलेंगी. 
  • इसी रूट पर चलने वाली 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.

10 अक्टूबर को राजस्‍थान जाने वाली ये ट्रेनें भी रद्द

  • ट्रेन नंबर 15308, सिरसा-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर, 2026 को सिरसा से चलने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12964, उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन: उदयपुर सिटी से 9 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी. 
  • ट्रेन नंबर 12963, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर, 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी. 
  • ट्रेन नंबर 14727, श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज: श्री गंगानगर से 9 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी. 
  • ट्रेन नंबर 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी: तिलक ब्रिज से 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी. 
  • ट्रेन नंबर 14737, भिवानी-तिलक ब्रिज: भिवानी से 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी. 
  • ट्रेन नंबर 14728, तिलक ब्रिज-श्री गंगानगर: तिलक ब्रिज से 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी. 

कैसे चेक करें आपकी ट्रेन कैंसिल है या नहीं?
भारतीय रेलवे ने दिल्‍ली आने वाली बहुत सी ट्रेनों को रद्द किया है, जिसकी जांच करने के लिए आप रेलवे के ऐप या वेबसाइट पर जाकर PNR स्‍टेटस चेक सकते हैं. अगर आपकी ट्रेन कैंसिल रहती है तो ट्रेन कैंसिल स्‍टेटस आएगा. अगर नहीं तो आपकी टिकट की पूरी डिटेल दिख जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »