Rule Change 1st April 2026: ATM, PAN, फास्‍टैग और LPG... कुछ ही घंटे में बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, आपके लिए झटका!

हर महीने की तरह ही अप्रैल 2026 में कई बदलाव हो रहे हैं. नया फाइनेंशियल ईयर 2027 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जिसके साथ नया इनकम टैक्‍स कानून, नया लेबर कोड समेत 8 बड़े बदलाव 1 अप्रैल से ही लागू हो रहे हैं.

Advertisement
1 अप्रैल से देश में लागू होने वाले हैं कई बड़े बदलाव (File Photo: ITG) 1 अप्रैल से देश में लागू होने वाले हैं कई बड़े बदलाव (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

कुछ ही घंटे बाद 1 अप्रैल 2026 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा, जिसके साथ ही कई बड़े वित्तीय बदलाव होने वाले हैं. इन बदलाओं का असर आपके मंथली बजट पर भी पड़ सकता है. अप्रैल से 8 बड़े बदलाव हो रहे हैं, जिसमें एलपीजी से लेकर पैन कार्ड, एटीएम और इनकम टैक्‍स जैसे बदलाव शामिल हैं. आइए जानते हैं... 

1. ATM के नियम में बदलाव 
HDFC बैंक ने कहा है कि अगर आप एटीएम से यूपीआई का यूज करके कैश निकालते हैं तो उसे एटीएम फ्री ट्रांजैक्‍शन लिमिट के तहत गिना जाएगा, जबकि पहले अलग से लिमिट थी. महानगरों में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में 5 ट्रांजैक्‍शन फ्री होगा, बाकी के लिए 3 ट्रांजैक्‍शन फ्री होगा. महानगरों के अलावा अन्य शहरों में 5 ट्रांजैक्‍शन फ्री होगा. 

Advertisement

चार्ज भी बढ़ चुका है अगर लिमिट समाप्‍त हो जाती है तो हर लेनदेन पर 23 रुपये का चार्ज लागू होगा. इसके ऊपर टैक्‍स अलग से लगाया जाएगा. PNB ने 1 अप्रैल से, चुनिंदा कार्डों के लिए मैक्सिमम डेली विड्रॉल लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है.

2. नया इनकम टैक्‍स कानून 
1 अप्रैल से नया इनकम टैक्‍स कानून 2025 लागू हो रहा है, जो इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 की जगह लेगा. इसके तहत HRA, अलाउंस और टैक्‍स सिस्‍टम को सरल बनाने के लिए नियम बदल रहा है. इसके तहत फाइनेंशियल ईयर, असेसमेंट ईयर को समाप्‍त करके टैक्‍स ईयर कर दिया गया है. साथ ही सैलरी स्‍ट्रक्‍चर और टैक्‍स प्‍लानिंग भी बदल सकती है. 

3. शेयर बाजार में ज्‍यादा टैक्‍स 
अगर आप F&O ट्रेडिंग करते हैं तो 1 अप्रैल से सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) ज्‍यादा देना पड़ेगा. सरकार ने बजट के दौरान ही इस टैक्‍स में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. फ्यूचर पर एसटीटी 150 फीसदी और ऑप्‍शन पर एसटीटी करीब 50 फीसदी बढ़ाया गया है. 

Advertisement

4. FASTag का एनुअल पास महंगा 
कुछ समय पहले सरकार ने फास्‍टैग के लिए एनुअल पास लागू किया था, जिसके तहत 3000 रुपये में 200 ट्रिप की सुविधा दी गई थी. अब 1 अप्रैल से ये महंगा होने जा रहा है. हाईवे टोल के लिए FASTag का एनुअल पास महंगा हो रहा है, जो ₹3000 से बढ़कर ₹3075 हो जाएगा. 

5. नया लेबर कोड 
नया लेबर कोड 1 अप्रैल से पूरे देश में प्रभावी हो रहा है, जिसके तहत आपकी बेसिक सैलरी 50 फीसदी रखना जरूरी है. ऐसे में पीएफ का कंट्रीब्‍यूशन बढ़ सकता है और आपकी टेक होम सैलरी कम हो सकती है. 

6. PAN कार्ड को लेकर बदलाव 
पैन कार्ड के तहत कई तरह के बदलाव हो रहे हैं. सबसे पहला बदलाव अगर आप पैन बनवाने जाते हैं तो अब आपको सिर्फ आधार ही नहीं बल्कि कोई अन्‍य डॉक्‍यूमेंट भी देना अनिवार्य होगा. साथ ही सालाना 10 लाख रुपये कैश जमा, 5 लाख तक के वाहन खरीदने, होटल या रेस्‍टोरेंट में 1 लाख से ज्‍यादा पेमेंट और 20 लाख तक की अचल संपत्ति खरीदने पर पैन दिखाना अनिवार्य होगा. 

7. LPG की कीमतें 
मिडिल ईस्‍ट में जंग के बीच मार्च के दौरान घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी के दाम में इजाफा किया गया था. रसोई गैस के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. अभी भी टेंशन बना हुआ है ऐसे में एलपीजी के दाम में फिर से संशोधन दिखाई दे सकता है.

Advertisement

8. रेलवे टिकट कैंसिल नियम 
1 अप्रैल से रेलवे टिकट कैंसिल करने का भी नियम बदल रहा है. 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर सबसे ज्‍यादा रिफंड दिया जाएगा. 72 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25 फीसदी किराया कटेगा, 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी किराया कटेगा और 8 घंटे बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement