सोना-चांदी की कीमतों में तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं ओपनिंग के साथ ही काफी सस्ती हो गई हैं. बीते 12 दिन में ताबड़तोड़ तेजी के साथ भागती हुई नजर आने वाली चांदी की वायदा कीमत गुरुवार को गिरकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई. वहीं 24 कैरेट सोना का भाव भी टूटकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया. (Photo: Reuters)
चांदी में तेजी पर लगा ब्रेक
MCX Silver Price पर नजर डालें, तो वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली गिरते हुए 2,35,657 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि बीते कारोबारी दिन बुधवार को इस कीमती धातु का भाव उछलकर 2,37,835 रुपये पर क्लोज हुई थी. ऐसे में खुलते ही 1 Kg Silver Price 2178 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)
12 दिन से जारी थी चांदी में तेजी
अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही चांदी के भाव में तेजी का सिलसिला जारी थी और ये हर रोज महंगी होती जा रही थी. बीते जुलाई महीने के आखिरी कारोबारी दिन चांदी का एमसीएक्स पर क्लोजिंग प्राइस 2,17,198 रुपये प्रति किलोग्राम था और बुधवार 12 अगस्त तक ये 20,637 रुपये प्रति किलो ग्राम तक महंगी चुकी थी. (Photo: Reuters)
हाई से अब कितना कम Silver Price?
MCX Silver Price के लाइफ टाइम हाई लेवल की बात करें, तो इस कीमती धातु ने इस साल जनवरी महीने की 29 तारीख को रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गई थी, लेकिन इस स्तर को छून के बाद चांदी लगातार क्रैश होती गई. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो सिल्वर प्राइस अपने हाई से अब भी 1,84,391 रुपये सस्ती (Silver Cheaper From High) मिल रही है. (Photo: Reuters)
सोने का भाव भी खुलते ही फिसला
न सिर्फ चांदी की कीमत में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, बल्कि सोने का वायदा भाव भी खुलने के साथ ही फिसला है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 5 अक्तूबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का दाम 1,53,849 रुपये पर आ गया, जो बीते कारोबारी दिन 1,54,882 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी सोना 1033 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)
अगस्त में Gold Rate में उतार-चढ़ाव
अगस्त महीने में चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सोने का भाव भी तेजी से बढ़ा है. बीते महीने 31 जुलाई को 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,43,376 रुपये था, जो शुरुआती 12 दिन में आए तेज उछाल के साथ बढ़कर 1,54,882 रुपये पर पहुंच चुका था. मतलब सोना इस अवधि में 11,506 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. (Photo: Reuters)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)