केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्यों की ओर से भी नागरिकों के लिए बेहतर योजनाएं चलाई जाती हैं, जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं. इसी तरह राजस्थान सरकार की ओर से भी कुछ योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती हैं.
राजस्थान सरकार के द्वारा भी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं. सरकार इन योजनाओं के तहत मुफ्त चेकअप से लेकर कम दाम पर दवा की भी सुविधा दे रही है.
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना: राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजना में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना बहुत फेमस है. इसमें एक करोड़ 36 लाख परिवारों को सुरक्षा कवच दिया जा चुका है. इसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से जाना जाता था. इसके तहत 25 लाख रुपये तक कैशलेस बीमा कवरेज दिया जाता है.
इसमें प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन के खर्चों के साथ ही 1798 से ज्यादा मेडिकल जांच की शामिल है. सिर्फ राजस्थान के लोग ही इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके तहत अप्लाई करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट https://rajswasthya.rajasthan.gov.in/ पर अप्लाई करना होगा.
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी (दवा) योजना: यह एक ऐसी योजना है, जिसके तहत राज्य सरकार के द्वारा कैंसर, लीवर जैसी कई बीमारियों की दवा निशुल्क दी जाती है. पिछले 15 साल से इस योजना को चलाया जा रहा है. इसके तहत 163 करोड़ लोगों से ज्यादा मरीजों को लाभ दिया जा चुका है.
निशुल्क निरोगी (जांच) योजना: इस योजना के तहत मरीजों को मुफ्त में जांच किया जाता है. फ्री जांच में एक्स-रे एमआरआई और लैब टेस्ट आदि शामिल है.