Advertisement

यूटिलिटी

8th Pay Commission Updates: ₹68000 महीने मिलेगी पेंशन, अगर 8वें वेतन आयोग ने मान ली ये बात!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST
  • 1/9

देश में केंद्रीय कर्मचारियों  और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि 8वें वेतन आयोग के गठन की सुगबुगाहट तेज होने से देश के लाखों कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. 1 जनवरी 2026 से संभावित लागू होने वाले इस नए वेतन आयोग में पेंशन बढ़ोतरी का पूरा गणित फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगा. (Photo: AI)

  • 2/9

7वें वेतन आयोग के मौजूदा नियमों के अनुसार न्यूनतम बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है. लेकिन 8वें वेतन आयोग में अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर इसमें भारी उछाल देखने को मिल सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि लेवल 5 से लेकर लेवल 9 तक के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पेंशन कितनी बढ़ेगी. खासतौर पर ओल्ड पेंशन सिस्टम (OPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि 8वें वेतन आयोग के बाद उनकी बेसिक पेंशन में कितना बदलाव हो सकता है. (Photo: AFP)

  • 3/9

सामान्य नियमानुसार किसी भी कर्मचारी की पेंशन उसकी अंतिम बेसिक सैलरी या अंतिम 10 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50% होती है. विभिन्न कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग के नियम और शर्तें तय करते समय 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को भी समान रूप से शामिल किया जाए.   (Photo: AFP)

Advertisement
  • 4/9

फिटमेंट फैक्टर के 3 संभावित आंकलन (लेवल 5 से 9 का कैलकुलेशन:)   

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुमानों के आधार पर अगर 8वें वेतन आयोग में 2.1, 2.28 या 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो अलग-अलग पे-लेवल 5 से 9 पर मिलने वाली संभावित न्यूनतम बेसिक पेंशन इस प्रकार होगी.  (Photo: AFP)

  • 5/9

1. फिटमेंट फैक्टर 2.1 
कम से कम 2.1 के फिटमेंट फैक्टर पर भी पेंशन में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिलेगा. इससे लेवल 5 के तहत न्यूनतम बेसिक पेंशन लगभग ₹30,660 प्रति माह हो सकती है. लेवल 6 के तहत न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹37,170 तक पहुंच सकती है. लेवल 7 वालों की यूनतम बेसिक पेंशन लगभग ₹47,145 होने का अनुमान है. लेवल 8 वालों की न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹49,980 हो सकती है. जबकि लेवल 9 रहने पर न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹55,755 के आसपास पहुंच जाएगी. (Photo: Getty)
 

  • 6/9

2. फिटमेंट फैक्टर 2.28 
अगर मध्यम स्तर का यानी 2.28 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो लेवल 5 में पेंशन बढ़कर ₹33,288 प्रति माह हो जाएगी. लेवल 6 वालों की पेंशन ₹40,356 प्रति माह तक पहुंच सकती है. लेवल 7 वाले कर्मचारियों को ₹51,186 की न्यूनतम बेसिक पेंशन मिल सकती है. लेवल 8 वाले कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पेंशन बढ़कर ₹54,264 हो जाएगी. लेवल 9 पर न्यूनतम पेंशन बढ़कर ₹60,534 प्रति माह हो जाएगी. (Photo: Reuters)
 

Advertisement
  • 7/9

3. फिटमेंट फैक्टर 2.57 
अगर सरकार 7वें वेतन आयोग वाला ही 2.57 का फिटमेंट फैक्टर 8वें वेतन आयोग में भी बरकरार रखती है, तो पेंशनर्स को बंपर फायदा होगा. लेवल 5 वालों की न्यूनतम बेसिक पेंशन सीधे ₹37,522 प्रति माह हो जाएगी. लेवल 6 वालों की न्यूनतम पेंशन बढ़कर ₹45,489 तक पहुंच जाएगी. लेवल 7 वाले कर्मचारियों की बेसिक पेंशन ₹57,697 प्रति माह हो सकती है. लेवल 8 के तहत न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹61,166 के स्तर को छू सकती है. वहीं लेवल 9 के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पेंशन बढ़कर ₹68,234 प्रति माह हो सकती है. 
 

  • 8/9


कर्मचारी यूनियनों की प्रमुख मांगें
ऑल इंडिया डिफेंस एप्लॉयीज फेडरेशन (AIDEF) समेत कई कर्मचारी संगठनों की मांग है कि पेंशन को अंतिम ड्रॉन सैलरी का 50% से बढ़ाकर कम से कम 67% किया जाए और फैमिली पेंशन को 50% तय किया जाए. वहीं 'भारत पेंशनर्स समाज' की ओर से 8वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर कम से कम ₹45,000 प्रति माह करने की मांग की गई है. नया वेतन आयोग लागू होते ही वर्तमान में मिल रहा डीआर (DR) शून्य (0%) पर रीसेट हो जाएगा और संशोधित बेसिक पेंशन के आधार पर नया महंगाई भत्ता/राहत दिया जाएगा. 

  • 9/9

बता दें, यह पूरी गणना केवल संभावित फिटमेंट फैक्टर्स और अनुमानित आंकड़ों पर आधारित है. वास्तविक पेंशन की स्थिति केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें स्वीकृत और नोटिफाई किए जाने के बाद ही साफ होगी.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement