शेयर बाजार में दिखी रिकवरी, सेंसेक्‍स 277 अंक की बढ़त के साथ बंद

सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली. मंगलवार को सेंसेक्‍स 250 अंकों से ज्‍यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ.

Advertisement
सेंसेक्‍स 277 अंक की बढ़त के साथ बंद सेंसेक्‍स 277 अंक की बढ़त के साथ बंद

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को रिकवरी देखने को मिली. सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स 277 अंक मजबूत होकर 36 हजार 976 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 87 अंक मजबूत होकर 10 हजार 948 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान बैंक और फाइनेंशियल शेयरों के अलावा आटो शेयरों में भी तेजी देखी गई है.

Advertisement

बता दें कि सोमवार को जम्‍मू-कश्मीर को लेकर सियासी हलचल तेज होने की वजह से सेंसेक्स 418 अंक टूटकर 36,700 अंक रह गया. यह इसका करीब पांच माह का निचला स्तर था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 36,416.79 अंक का निचले और 36,844.05 अंक के ऊंचे स्तर को छुआ. इसी तरह निफ्टी 134.75 अंक या 1.23 फीसदी के नुकसान से 10,862.60 अंक के स्‍तर पर रहा.

इस बीच, रुपये में मामूली रिकवरी देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार में 6 पैसे कमजोर होने के बाद रुपया बाद में 26 पैसे बढ़कर 70.47 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. बता दें कि सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 113 पैसे लुढ़क कर पांच महीने के न्यूनतम स्तर 70.73 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था. पिछले छह साल में रुपये में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है.

Advertisement

शेयर का क्‍या रहा हाल

कारोबार के अंत में यस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 5.30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एयरटेल के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली. वहीं अगर मारुति के शेयर की बात करें तो 2.85 फीसदी की तेजी रही. इसी तरह एशियन पेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, एक्‍सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए. अगर गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो पावरग्रिड में 1.52 फीसदी और टीसीएस में 1.47 फीसदी लुढ़क गए. इसके अलावा रिलायंस, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और वेदांता के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »