बैंक‍िंग शेयरों में गिरावट से टूटा बाजार, सेंसेक्स 284 अंक गिरकर बंद

बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 33083 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 95.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,154.20 के स्तर पर बंद हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 33083 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 95.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,154.20 के स्तर पर बंद हुआ.

घोटाले में आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और एक्स‍िस बैंक की सीईओ श‍िखा शर्मा को भी SFIO की तरफ से समन भेजा गया है. इसके बाद से बैंक‍िंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दौर बना हुआ है.

Advertisement

इसके चलते और एक्सिस बैंकों समेत अन्य के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. इस गिरावट के साथ ही सेंसेक्स तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है.

बुधवार को एश‍ियाई बाजारों से म‍िले कमजोर संकेतों के चलते ने गिरावट के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स ने 38 अंकों की गिरावट के साथ 33,279 के स्तर पर शुरुआत की.

वहीं, निफ्टी में 16 अंकों की गिरावट देखने को म‍िली है और यह 10,233 के स्तर पर खुला. बैंक‍िंग और मेटल शेयरों में कारोबार की शुरुआत से ही गिरावट का दौर बना हुआ था.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »