शेयर बाजार की हल्की शुरुआत, सेंसेक्स 30 अंक की बढ़त के साथ खुला

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एश‍ियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद घरेलू बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है. 

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एश‍ियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद घरेलू बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है. मंगलवार को सेंसेक्स 30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू करने में सफल हुआ है. वहीं, निफ्टी की बात करें, तो इसने 47 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

मंगलवार को ने 30.02 अंक बढ़कर 35,294.43 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है. वहीं, निफ्टी 47.30 अंकों की बढ़त के साथ 10,704.60 के स्तर पर कारोबार शुरू करने में कामयाब हुआ है.

Advertisement

हालांकि में बाजार में गिरावट शुरू हो गई है. फिलहाल (9.22AM) पर सेंसेक्स जहां 28.72 अंक की कटौती के साथ 35,235.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 5.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,651.55 के स्तर पर बना हुआ है.

रुपया 9 पैसे कमजोर:

रुपये में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को के मुकाबले 9 पैसों की गिरावट के साथ शुरुआत की है. इस गिरावट के साथ इसने 68.89 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है.

इससे पहले सोमवार को रुपया 5 साल के निचले स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. सोमवार को रुपया 68.80 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ. इसमें 33 पैसे की गिरावट देखने को मिली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »