318 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 7,440 के नीचे बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

Advertisement
सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 15 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 318 अंकों की गिरावट के साथ 24,455 पर और निफ्टी 99 अंकों की गिरावट के साथ 7,438 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 108.79 अंकों की मजबूती के साथ 24,881.76 पर खुला और 318 अंकों या 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 24,455 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,913 के ऊपरी और 24,422 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.85 अंकों की बढ़त के साथ 7,561.65 पर खुला और 99 अंकों या 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 7,438 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,567 के ऊपरी और 7,427 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट का रुख देखने को मिला. 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ 10,344 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3.13 फीसदी की गिरावट के साथ 10,782 पर पहुंचा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »