सरकार ने SC से कहा, नये सिम के लिए आधार की अनिवार्यता खत्म करना अस्थाई फैसला

नया सिम कार्ड लेने के लिए आधार की अनिवार्यता खत्म करने के महज कुछ समय बाद सरकार ने यूआईडीएआई नंबर को फिर से अन‍िवार्य करने का संकेत दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

नया सिम कार्ड लेने के लिए आधार की अनिवार्यता खत्म करने के महज कुछ समय बाद सरकार ने यूआईडीएआई नंबर को फिर से अन‍िवार्य करने का संकेत दिया है. अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि केंद्र जल्द ही आधार वेरीफ‍िकेशन के बाद मोबाइल फोन यूजर्स को सिम जारी करने के लिए कह सकता है.

Advertisement

वेणुगोपाल ने तर्क दिया कि ने लोकन‍ीति मामले में सिम को आधार से वेरीफाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा कि लोकनीति मामले में फैसला आने के बाद ही सिम कार्ड को आधार से वेरीफाई करने के लिए कहा था.

वेणुगोपाल ने कहा कि हाल ही में संवैधानिक पीठ ने सिम कार्ड को आधार से लिंक करने के निर्देश को लेकर आपत्त‍ि जताई थी. इसके बाद ही सरकार ने अधिसूचना जारी करके नये सिम के लिए आधार की अनिवार्यता न रखने की बात कही थी.

हालांकि ने इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से पुनर्विचार करने के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि लोकनीति मामले में अदालत ने सिम कार्ड को आधार से वेरीफाई करने के लिए कहा था.

उन्होंने कहा कि यह निर्देश कोर्ट ने अपने अंतर‍िम आदेश में दिया था. अगर हम कोर्ट का निर्देश नहीं मानते, तो हम उसकी अवमानना कर रहे होते. उन्होंने तर्क दिया कि हमें एक साल के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था.

Advertisement

ने कहा कि फिलहाल आधार को सिम कार्ड से लिंक करने की अनिवार्यता का फैसला अस्थाई है. यह फैसला तब तक के लिए जारी किया गया है, जब तक अदालत आधार अधिनियम की वैधता पर कोई फैसला नहीं ले लेती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement