कोर्ट के सामने गि‍ड़गिड़ाया मेहुल चौकसी, गिनाई अपनी बीमारियां

पीएनबी घोटाले का मुख्‍य आरोपी मेहुल चौकसी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Advertisement
कोर्ट के सामने गि‍ड़गिड़ाया मेहुल चौकसी कोर्ट के सामने गि‍ड़गिड़ाया मेहुल चौकसी

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का मुख्‍य आरोपी मेहुल चौकसी ने मुंबई के पीएमएल कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस याचिका में मेहुल चौकसी ने कोर्ट में अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पेश होने से छूट की मांगी है. इस याचिका में मेहुल चौकसी ने कोर्ट को बताया है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहा है. याचिका के मुताबिक चौकसी को दिल की बीमारी के अलावा पैरों में दर्द और दिमाग में खून का थक्का जमा है.

Advertisement

इससे पहले यह खबर थी कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी के खिलाफ एंटीगुआ में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है. न्‍यूज एजेंसी सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी भारतीय जांच एजेंसियों ने उस देश के अधिकारियों को जरूरी दस्तावेज भेजे हैं.

बता दें कि मेहुल चौकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के करीब 13 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है. नीरव मोदी को बीते मंगलवार को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था. नीरव की यह गिरफ्तारी ब्रिटेन के अधिकारियों को भारत की तरफ से भेजे गए इसी तरह के प्रत्यर्पण अनुरोध के तहत की गई.

विपक्ष ने बचाने का लगाया था आरोप  

कांग्रेस ने बीते दिनों मोदी सरकार पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) व बेल्जियम से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग नहीं करने को लेकर उसे बचाने का आरोप लगाया था. कांग्रेस प्रवक्‍ता ने बताया था कि चौकसी ने 7 मार्च को अपनी कंपनी 'रेह वेंचर एलएलपी' को लंदन में निगमित करने के लिए आवेदन किया है. लंदन में मेहुल चौकसी ने खुद को बेल्जियम नागरिक होने का दावा किया है और 'मिलोनी जेम्स, जुमेराह, दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)' को अपना मुख्य पता बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »