जिनपिंग-मोदी की मुलाकात आज, भारत-चीन के बीच हुए 129 एमओयू करार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से पहले दोनों देशों की कंपनियों के बीच कई अहम करार हुए. इस दौरान चीन ने कहा कि पिछले कई सालों में भारत में हमारे निवेश में कई गुना वृद्धि हुई है.

Advertisement
चीन और भारत के बीच कई अहम समझौते चीन और भारत के बीच कई अहम समझौते

ऐश्वर्या पालीवाल

  • ,
  • 11 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

  • शी जिनपिंग और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात आज
  • दोनों देशों की कंपनियों के बीच 129 अहम एमओयू करार हुए

भारत दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार यानी आज मुलाकात होने वाली है. इस मुलाकात से एक दिन पहले दोनों देशों की कंपनियों के बीच 129 अहम एमओयू पर करार हुए. जिन अ‍हम एमओयू पर दोनों देशों की कंपनियों ने हस्‍ताक्षर किए उनमें एग्री, मिनरल, टेक्‍सटाइल और फूड प्रोसेसिंग सेक्‍टर शामिल हैं.

Advertisement

इस एमओयू करार के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने ट्रेड और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया. चीनी प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध गंगा की तरह शाश्वत हैं. चीन के प्रतिनिधि ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमारा भारत में निवेश बढ़ा है. वहीं चीन में भारत के भी निवेश में इजाफा हुआ है. उन्‍होंने आगे बताया कि हमारे ओप्पो, श्योमी जैसे चीनी ब्रांड अब भारत के घरेलू प्रोडक्ट हो गए हैं.

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइन के दूतावास की काउंसलर शु शियाहांग ने कहा, “2.7 अरब से अधिक लोगों और दुनिया के कुल जीडीपी के 20 फीसदी के बाजार के साथ चीन और भारत के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग बढ़ने की व्यापक संभावनाएं हैं. ” फिक्की द्वारा आयोजित इंडिया-चाइना बिजनेस मीटिंग एंड साइनिंग सेरेमनी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा 75 बिलियन डॉलर के व्यापार से दोनों देश 100 बिलियन डॉलर के व्यापार की ओर बढ़ रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि आज यानी शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच रहे हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच तमिलनाडु के महाबलीपुरम में मुलाकात होगी. समुद्र किनारे बसे इस शहर में काफी प्राचीन मंदिर हैं, इन मंदिरों का चीन से भी पुराना रिश्ता है. यही कारण है कि महाबलीपुरम को इस समिट के लिए चुना गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »