Petrol Price: छह दिन की बढ़त पर लगा ब्रेक, सस्‍ता हुआ पेट्रोल

Petrol Price: सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन पेट्रोल की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया.वहीं डीजल महंगा हो गया है.

Advertisement
सस्‍ता हुआ पेट्रोल सस्‍ता हुआ पेट्रोल

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 16 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

बीते छह दिनों से लगातार पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन बुधवार को इस बढ़त पर ब्रेक लग गया.  छह दिन बाद पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.33 रुपये प्रति लीटर के स्‍तर पर है. हालांकि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी है.  डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे बढ़ी हैं तो वहीं मुंबई और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई है.  

Advertisement

क्‍या है नई कीमत

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 70.33 रुपये प्रति लीटर पर है तो वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.44 रुपये, 75.97 रुपये और 73.00 रुपये प्रति लीटर हैं. जबकि दिल्‍ली में डीजल के दाम बढ़कर 64.59 रुपये प्रति लीटर पर है. इसके अलावा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश : 66.59 रुपये, 67.62 रुपये और 68.22 रुपये प्रति लीटर पर है.

मंगलवार को ये थी कीमत

मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 28 पैसे जबकि चेन्नई में 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. वहीं डीजल दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.41 रुपये प्रति लीटर पर रहा.

Advertisement

10 से 15 जनवरी तक पेट्रोल की कीमत

वहीं सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 38 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी.  जबकि कोलकाता और चेन्‍नई में क्रमश: 37 पैसे और 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

11 से 15 जनवरी तक डीजल की कीमत

फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम

बुधवार को भले ही पेट्रोल सस्‍ता हो गया है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड अब भी महंगा है. आने वाले दिनों में इसका असर पेट्रोल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. बता दें कि दिसंबर में ब्रेंट क्रूड सस्‍ता हुआ था और इस वजह से तेल के दाम भी घटे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »