लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज इतनी मिली राहत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से राहत मिल रही है. बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. गुरुवार को ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को भी यह कटौती जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन से कटौती जारी है. शुक्रवार को भी ईंधन के दाम घटे हैं. आज दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है. इससे पहले गुरुवार को भी ईंधन की कीमतों में राहत मिली थी.

शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर के लिए आपको 24 पैसे कम चुकाने होंगे. यहां आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.38 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. डीजल की बात करें तो यह 10 पैसे सस्ता हुआ है. इस कटौती के साथ यह 75.48 के स्तर पर बना हुआ है.

Advertisement

मुंबई की बात करें तो यहां पर भी की कीमतें नीचे आई हैं. मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे सस्ता किया गया है. इस कटौती के साथ यह 87.84 प्रति लीटर का मिल रहा है. डीजल भी यहां 11 पैसे सस्ता हुआ है. इसकी कीमत 79.13 प्रति लीटर का मिल रहा है.  

की कीमतों में पिछले तीन दिनों से राहत मिल रही है. बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. गुरुवार को ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को भी यह कटौती जारी है.

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल जारी है. इसके चलते ईंधन की कीमतें भी ऊपर नीचे जा रही हैं. अगले महीने ईरान पर अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले प्रतिबंध के चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर जाने आशंका है.

Advertisement

ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिल रही ये राहत कुछ दिनों के लिए ही हो सकती है. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय मेंकी कीमतें तेजी से बढ़ेंगी. इससे फिर ईंधन की कीमतें आसमान पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »