GST से पहले ऑनलाइन कम्पनियां दे रही हैं भारी छूट

जीएसटी के लागू होने के सिर्फ 48 घंटे बचे है जिसके चलते देश भर के खुदरा विक्रेताओं में बिग बाजार से लेकर अमेज़न के बीच अपने पुराने स्टॉक को खाली करने की होड़ सी लग गई है जिसके चलते विक्रेताएं अपने पुराने स्टॉक पर भारी छुट दे रही है

Advertisement
जीएसटी जीएसटी

नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

जीएसटी के लागू होने के सिर्फ 48 घंटे बचे है जिसके चलते देश भर के खुदरा विक्रेताओं में बिग बाजार से लेकर अमेज़न के बीच अपने पुराने स्टॉक को खाली करने की होड़ सी लग गई है जिसके चलते विक्रेताएं अपने पुराने स्टॉक पर भारी छुट दे रही है जिससे शॉपिंग के दिवाने लोगों के लिए अपनी पसंदीदा सामान को खरीदने का सुनहरा मौका है.

Advertisement

बिग बाजार ने कहा कि वह 30 जून के आधी रात को खरीदकारों के लिए अपनी दुकानो के 22 फीसदी तक की छूट के साथ खोल देंगे और इसके साथ ही फ्लिपकार्ट प्री-जीएसटी ब्रिकी को बुधवार की रात से ही शुरु कर देगा. अमेज़न ने पहले से ही अपने इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उत्पादों पर 40 फीसदी से 50 फीसदी तक की छुट दे रहा है.

इन्फिनिटी रिटेल के मुख्य माक्रेटिंग ओफिसर ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्यूरेबल्स के ज्यादातर ऑफ़लाइन खुदरा विक्रेताओं के द्वारा अपने छह महीने पुरानें स्टॉक को तेजी से बेच रहे है क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि जीएसटी के बाद उन्हें उस सामान पर उचित लाभ नही मिलेगा.

बड़े खुदरा व्यापारियों में भी जुते और कपड़ो के ब्रिकी शुरु कर दी है. एसआईएसपीएल के एमडी ने कहा है कि यह एक एंड ऑफ सीजन की तरह है. एसआईएसपीएल नाइके, क्लार्क, बेनेटन और आसिक्स समेत लगभग 300 स्टोर संचालित करता है.

Advertisement

 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement