नुस्ली वाडिया की टाटा मोटर्स की विदाई, शेयरधारकों की वोटिंग से हुआ फैसला

कंपनी के कुल 293.60 करोड़ शेयरधारकों में से 69.93 प्रतिशत शेयरधारकों ने मतदान में भाग लिया जिसके 70.20 प्रतिशत ने वाडिया को निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मतदान किया

Advertisement
वाडिया की टाटा मोटर्स से छुट्टी वाडिया की टाटा मोटर्स से छुट्टी

BHASHA

  • मुंबई,
  • 23 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशक नुस्ली वाडिया को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मतदान किया है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि गुरूवार को कंपनी की असाधारण आम बैठक में टाटा संस के प्रवर्तकों द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के पक्ष में 71.20 प्रतिशत मतदान हुआ. कंपनी के कुल 293.60 करोड़ शेयरधारकों में से 69.93 प्रतिशत शेयरधारकों ने मतदान में भाग लिया जिसके 70.20 प्रतिशत ने वाडिया को निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मतदान किया और 28.8 प्रतिशत ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है. वाडिया को बुधवार को टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक पद से भी हटा दिया गया था.

Advertisement

गौरतलब है कि की ओर से बुलाई गई ईजीएम बैठक में शेयर धारकों ने टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा पर भरोसा जताया है. हालांकि शेयरधारकों ने टाटा की ओर से ब्रिटेन में किए जा रहे घाटे के निवेश पर सवाल भी उठाए हैं. टाटा संस ने समूह के स्वतंत्र निदेशक नुस्ली वाडिया को बोर्ड से हटाने के लिए यह मीटिंग बुलाई थी. वाडिया पर समूह बाहर किए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री के लिए काम करने का आरोप है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »