PNB स्कैम: नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई, 5 देशों में 657 करोड़ की संपत्ति जब्त

गौरतलब है कि नीरव मोदी पर करीब 13000 करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोप है. नीरव के साथ उसके मामा मेहुल चोकसी पर भी इस स्कैम में शामिल होने का आरोप है.

Advertisement
नीरव मोदी (फाइल फोटो) नीरव मोदी (फाइल फोटो)

मुनीष पांडे

  • मुंबई,
  • 01 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

बहुचर्चित PNB घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ भारत की एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी की करीब 657 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है. इनमें ज्वैलरी, बैंक अकाउंट समेत अन्य संपत्तियां शामिल हैं.

नीरव मोदी के खिलाफ ये कार्रवाई भारत समेत कुल 5 देशों में हुई है. ईडी ने जो चीजें जब्त की हैं, उन्हें करीब 22.69 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी जब्त की है. ये सभी चीजें हांगकांग से जब्त की गई हैं.

Advertisement

इसके अलावा दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये की कीमत का फ्लैट सीज किया गया है. ये फ्लैट पूर्वी मोदी के नाम से रजिस्टर है. बताया जा रहा है कि 2017 में ही ये फ्लैट खरीदा गया था.

ईडी ने सिंगापुर से 44 करोड़ रुपये की कीमत का बैंक खाता भी जब्त किया है. ये कंपनी ब्रिटिश वर्जन आइसलैंड के नाम से रजिस्टर है, जिसमें पूर्वी मोदी और मयंक मेहता का नाम शामिल है.

इनके अलावा भी नीरव और पूर्वी के नाम से पांच अन्य बैंक खातों को सीज किया गया है, जिसमें करीब 278 करोड़ रुपये की संपत्ति है. ईडी ने नीरव मोदी की कई देशों में संपत्ति को जब्त किया है. लंदन में करीब 56 करोड़ रुपये की कीमत की प्रॉपर्टी, लंदन में ही एक फ्लैट को भी जब्त कर लिया गया है. ये वही फ्लैट है जहां पर इंडिया टुडे पहुंचा था. इन संपत्तियों के अलावा अमेरिका में भी 216 करोड़ की दो संपत्तियों को जब्त किया गया है. ये संपत्ति न्यूयॉर्क में थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »