1 दिसंबर आ गया, पर नहीं आई मोबाइल-आधार घर बैठे लिंक करने की सुविधा

आधार अथॉरिटी भारतीय विश‍िष्ट पहचान प्राध‍िकरण करीब एक हफ्ते से लगातार ट्वीट कर रहा है. इन ट्वीट के मुताबिक 1 दिसंबर से आप अपने मोबाइल नंबर को घर बैठे आधार से लिंक कर सकते हैं. 1 दिसंबर आ गया है, लेकिन किसी भी टेलिकॉम कंपनी की तरफ से अब तक इस संबंध में कोई पहल होती नहीं दिख रही है. आज अभी तक किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर की साइट पर या ऐप में ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, जिससे कि आम आदमी घर बैठे आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करवाएं.

Advertisement
1 दिसंबर से घर बैठे मोबाइल नंबर-आधार लिंक की सुविधा शुरू होने वाली थी, लेकि‍न हुई  नहीं है 1 दिसंबर से घर बैठे मोबाइल नंबर-आधार लिंक की सुविधा शुरू होने वाली थी, लेकि‍न हुई नहीं है

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

भारतीय विश‍िष्ट पहचान प्राध‍िकरण (UIDAI) पिछले महीने से लगातार ट्वीट कर रहा है. इन ट्वीट के मुताबिक 1 दिसंबर से आप अपने मोबाइल नंबर को घर बैठे आधार से लिंक कर सकते हैं. 1 दिसंबर आ गया है, लेकिन किसी भी टेलिकॉम कंपनी की तरफ से अब तक इस संबंध में कोई पहल होती नहीं दिख रही है. शुक्रवार को यानी 1 दिसंबर को किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर की साइट पर या ऐप में ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, जिससे कि आम आदमी घर बैठे मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवाए.

Advertisement

नहीं है कोई  सुगबुगाहट

जो सुविधाएं मिलनी शुरू होनी थीं. उन सुविधाओं के आने को लेकर फिलहाल कहीं भी किसी भी तरह की सुगबुगाहट नहीं है. पिछले डेढ़ से दो महीनों से ग्राहकों को मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए टेलिकॉम कंपनियां लगातार मैसेज भेज रही हैं. उन्हें याद दिलाया जा रहा है.

कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने से पहले अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं करवाया, तो उनका नंबर बंद हो सकता है. लेकिन इन मैसेज के बीच किसी भी टेलिकॉम कंपनी ने कोई ऐसा मैसेज नहीं भेजा, जिसमें 1 दिसंबर से इन नई सुविधाओं को लाने की बात कही गई हो.

व्यवस्था कहीं नहीं

के मुताबिक 1 दिसंबर से यानी आज से मोबाइल यूजर टेलिकॉम ऑपरेटर  की वेबसाइट पर जाकर घर  बैठे ही अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हैं, लेक‍िन टेलिकॉम ऑपरेटर की साइट्स पर आधार लिंक करने का संदेश तो जरूर है, ले‍क‍िन इसके लिए उनकी तरफ से जो नई सुविधाएं लाई जानी थीं, वो कहीं नजर नहीं आ रही हैं. न ही इन सुविधाओं के जल्द आने के संबंध में भी कोई बात लिखी गई है.

Advertisement

लगेगा और वक्त?

को आधार से घर बैठे वेरीफाई अथवा लिंक कराने के लिए आज से नई व्यवस्था आनी थी, लेक‍िन ये होता नहीं दिख रहा है. सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) नवंबर के महीने के आख‍िर में कह चुका है कि वह फिलहाल इन नई व्यवस्थाओं को लाने के लिए तैयार नहीं  है. उसने आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई से और समय मांगा था.

यूआईडीएआई को बताया

महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था  कि हम इसके लिए तैयार नहीं हैं. हमने यूआईडीएआई और टेलिकॉम विभाग को इस बारे में बता दिया है. हमने उनसे कह दिया है कि नई व्यवस्था लाने के लिए जो समय दिया गया है, वह अवास्तविक है.

बयान पर गौर करें, तो आपको घर बैठे मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है. संभव है कि इसमें कुछ समय और लगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement