कम अवधि की बचत योजनाओं पर सरकार ने घटाई ब्याज दरें

केंद्र सरकार ने एक, दो और तीन साल की अवधि के लिए की जाने वाली लघु बचत, किसान विकासपत्र और पांच साल की आवर्ती जमा योजना पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटा दी है.

Advertisement
लघु बचत करने वालों को अब ब्याज भी कम मिलेगा लघु बचत करने वालों को अब ब्याज भी कम मिलेगा

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

कम अवधि के लिए लघु बचत करने वालों को अब ब्याज भी कम मिलेगा. केंद्र सरकार ने एक, दो और तीन साल की अवधि के लिए की जाने वाली लघु बचत, किसान विकासपत्र और पांच साल की आवर्ती जमा योजना पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटा दी है.

पीपीएफ सहित कुछ योजनाओं पर नहीं असर
वित्त मंत्रालय ने बताया कि लोकभविष्य निधि खातों (पीपीएफ), पांच वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र और मासिक आय योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाकी पर अब कम ब्याज मिलेगा. नई घोषणा के मुताबिक अब हर साल की जगह हर 3 महीने पर ब्याज दरों की समीक्षा करने का फैसला किया गया है.

Advertisement

सरकारी बॉन्ड से तय होगा ब्याज दर
में सरकार ने छोटी ब्याज दरों पर पहली अप्रैल से ब्याज दर घटाने का फैसला किया है. आने वाले दिनों में सरकारी बॉन्ड के आधार पर ब्याज दरें तय की जाएंगी.

बैंकों के लिए ब्याज दर घटाने का रास्ता साफ
सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इन दरों का असर नहीं होगा. इस घोषणा के बाद अब बैंकों के लिए भी कर्ज पर का रास्ता साफ हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement