11 साल के निचले स्तर पर कच्चा तेल, एक हफ्ते बाद फिर घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़ककर 35 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. इसके साथ ही इसका भाव ने 11 साल के निचले स्तर पर आ गया है.

Advertisement
तेल का भाव 11 साल के निचले स्तर पर तेल का भाव 11 साल के निचले स्तर पर

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़ककर 35 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. इसके साथ ही इसका भाव ने 11 साल के निचले स्तर पर आ गया है. ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.9 प्रतिशत यानि 67 सेंट फिसलकर साल 2004 के बाद के निचले स्तर 35.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं, अमेरिकी क्रूड वायदा भी 46 सेंट गिरकर 35.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ पहुंचा.

Advertisement

70 प्रतिशत तक गिर चुके दाम
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब और ईरान के बीच जारी तनाव की स्थिति है. इसके चलते दोनों देशों के बीच तेल का उत्पादन घटाने पर सहमति बनने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. आपको बता दें कि जून 2014 में ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुका था जो अब 70 प्रतिशत तक गिर चुका है.

30 डॉलर तक आने की उम्मीद
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक कच्चे तेल में गिरावट बरकरार रहेगी. पर क्रूड की कीमत अभी और गिरकर 30 डॉलर तक आने की उम्मीद है. एक तरफ जहां क्रूड में गिरावट आई है, तो वहीं दूसरी तरफ सोने की चमक बढ़ने इसका भाव 25,500 रुपये के पार चला गया हैं.

Advertisement

घाटा कम करने के लिए उठाया कदम
आपको बता दें कि अभी हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब का राजस्व घाटा करीब 66 बिलियन यूरो पहुंच गया था. इसके चलते लगातार बढ़ रहे घाटे से निपटने के लिए इजाफा करने का फैसला लिया.

फिर घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में गिरावट के चलते आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती किए जाने की संभावना बढ़ गई है. में कीमतों की समीक्षा करती हैं. 31 दिसंबर को समीक्षा की गई थी जिसमें पेट्रोल की कीमतों में 63 पैसे और डीजल में 1.06 रुपये की कटौती की गई थी. अगली बैठक 15 जनवरी को होनी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement