जोमैटो के दीपिंदर गोयल ने 2022 में खरीदा था 52 करोड़ का घर, अब 140 करोड़ के पार पहुंची कीमत

इस प्रोजेक्ट में प्राइवेट सिनेमा, स्पा, वेलनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, जिम और कई अन्य लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, यहां बड़े कारोबारी और स्टार्टअप जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी घर खरीदे हैं.

Advertisement
दीपिंदर गोयल के घर की कीमत में 3 साल में 88 करोड़ का उछाल (Photo-ITG) दीपिंदर गोयल के घर की कीमत में 3 साल में 88 करोड़ का उछाल (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल का रियल एस्टेट निवेश एक बार फिर चर्चा में है. गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ द कैमलियाज (DLF The Camellias) में उनका लग्जरी अपार्टमेंट अब करीब 140 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है. गोयल ने अगस्त 2022 में यह अपार्टमेंट 52.3 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस तरह करीब तीन साल में इसकी अनुमानित कीमत में लगभग 88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement

ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोयल ने डीएलएफ के इस प्रीमियम प्रोजेक्ट में 10,813 वर्ग फुट का अपार्टमेंट सीधे डेवलपर से खरीदा था. इस संपत्ति की कन्वेयंस डीड मार्च 2025 में रजिस्टर्ड हुई थी. इसके लिए उन्होंने 3.66 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी.

प्रॉपर्टी बाजार के जानकारों और ब्रोकरों के अनुमान के मुताबिक, द कैमलियाज में इसी आकार के अपार्टमेंट की मौजूदा कीमत 140 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. हालांकि, यह गोयल के फ्लैट की आधिकारिक रीसेल कीमत नहीं, बल्कि समान आकार की संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य है. इस हिसाब से अपार्टमेंट की कीमत में करीब 168 फीसदी की संभावित बढ़ोतरी हुई है, गुरुग्राम के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार, खासकर गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित लग्जरी परियोजनाओं में बढ़ती मांग को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अच्छी सैलरी वाले भी मुंबई में नहीं खरीद पा रहे घर, 1BHK के लिए तरसते लोग

गोल्फ कोर्स के नजारे और लग्जरी सुविधाओं वाला अपार्टमेंट

डीएलएफ द कैमलियाज गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित है. यह इलाका दिल्ली-एनसीआर के सबसे महंगे और प्रीमियम रिहायशी क्षेत्रों में गिना जाता है. गोयल का 10,813 वर्ग फुट का अपार्टमेंट इस प्रोजेक्ट के बड़े घरों में शामिल है. इसमें बड़े लिविंग और डाइनिंग एरिया, कई बेडरूम और बड़ी खिड़कियां हैं, जहां से गोल्फ कोर्स का शानदार नजारा दिखाई देता है.

दिल्ली में भी 79 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी

दीपिंदर गोयल का रियल एस्टेट निवेश सिर्फ गुरुग्राम तक सीमित नहीं है, उन्होंने दिल्ली के महरौली तहसील के डेरा मंडी गांव में करीब पांच एकड़ जमीन भी खरीदी है. CRE Matrix के जरिए सामने आए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह सौदा दो अलग-अलग हिस्सों में हुआ था.

यह भी पढ़ें: 600 अरब डॉलर का हुआ भारतीय रियल एस्टेट मार्केट, घरों की बिक्री में प्रीमियम सेगमेंट का दबदबा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »