कांग्रेस ने 13 साल से नहीं दिया जिस प्रॉपर्टी का किराया, जानें कितना है असली दाम

24 अकबर रोड वो वीवीआईपी पता है जो दशकों तक देश की सियासत का सबसे बड़ा पावर सेंटर रहा, लेकिन आज यह पता रियल एस्टेट के एक ऐसे चौंकाने वाले गणित को लेकर चर्चा में है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए.

Advertisement
 24 अकबर रोड का किराया (Photo-PTI) 24 अकबर रोड का किराया (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

कांग्रेस पार्टी के कार्यालय 24 अकबर रोड को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इंडिया टुडे को आरटीआई (RTI) से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने साल 2013 से इस बंगले के किराए का भुगतान नहीं किया है. राजनीतिक खींचतान से इतर, यदि इस खबर को रियल एस्टेट और अर्बन डेवलपमेंट के नजरिए से देखा जाए, तो आंकड़े देश के सबसे महंगे सरकारी लैंड बैंक की कहानी बयां करते हैं,

Advertisement

दिल्ली का 'लुटियंस बंगला जोन' (LBZ) देश का सबसे संभ्रांत और महंगा रियल एस्टेट इलाका माना जाता है. यह वो इलाका है जहां एक अदद जमीन का टुकड़ा खरीदना तो दूर, किराए पर लेना भी आम आदमी या बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के बजट से बाहर की बात होती है.

आज की तारीख में अगर दिल्ली-एनसीआर में कोई व्यक्ति एक 1BHK फ्लैट या छोटी सी दुकान भी किराए पर ले, तो उसे कम से कम ₹10,000 से ₹15,000 प्रति महीना चुकाने पड़ते हैं. वहीं दूसरी तरफ, देश के सबसे महंगे पते पर फैला करीब 4,000 वर्ग मीटर का आलीशान Type-VIII बंगला है, जिसका भुगतान भी पिछले 13 सालों से लंबित है.

बाजार कीमत: ₹500 करोड़ से ₹800 करोड़ की प्रॉपर्टी

इस वीवीआईपी जोन के सबसे करीबी रिहायशी इलाकों जैसे पृथ्वीराज रोड, गोल्फ लिंक्स या चाणक्यपुरी में 1 एकड़ साइज के बंगले की बाजार कीमत ₹500 करोड़ से ₹800 करोड़ के बीच आंकी जाती है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स और मार्केट ट्रेंड्स के मुताबिक, अगर सरकार इस 1 एकड़ में फैले बंगले को किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) के कॉर्पोरेट ऑफिस को प्राइवेट लीज पर देती, तो इसका मासिक किराया कम से कम ₹5 लाख से ₹10 लाख रुपये  या इससे भी अधिक होता.

Advertisement

लुटियंस दिल्ली के मौजूदा कमर्शियल और रिहायशी रियल एस्टेट मार्केट के हिसाब से देखा जाए, तो 24 अकबर रोड की वैल्यू किसी को भी हैरान कर सकती है, इंडिया गेट और केंद्रीय सचिवालय के बिल्कुल नजदीक होने के कारण अकबर रोड की लोकेशन वैल्यू इसे दुनिया के सबसे प्रीमियम और सुरक्षित क्लस्टर्स में शुमार करती है.

यह भी पढ़ें: 13 साल से बिना किराया दिए 24 अकबर रोड पर कांग्रेस का कब्जा, RTI से बड़ा खुलासा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »