बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रॉपर्टी डील्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक ने मुंबई के पॉश इलाके महालक्ष्मी में स्थित अपना एक आलीशान लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट बेच दिया है.
बताया जा रहा है कि यह सौदा ₹14.5 करोड़ में हुआ है, रियल एस्टेट बाजार में इस हाई-प्रोफाइल बिक्री को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि स्टार्स द्वारा प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री को अक्सर बड़े निवेश के तौर पर देखा जाता है. यह सौदा 12 फरवरी, 2026 को आधिकारिक रूप से रजिस्टर किया गया. यह आलीशान घर महालक्ष्मी के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट 'गोदरेज प्लैनेट' (Godrej Planet) के टावर-4 की 40वीं और 41वीं मंजिल पर स्थित है.
यह भी पढ़ें: महानगरों में घर के किराए में लगी आग, झुलस रहा है मिडिल क्लास
क्या है इस प्रॉपर्टा की खासियत?
इस प्रॉपर्टी का कुल कार्पेट एरिया 2,249 वर्ग फुट है और यह डील लगभग ₹64,473 प्रति वर्ग फुट की दर से तय हुई है. इस सौदे की खास बात यह है कि ₹14.5 करोड़ की इस कीमत में खरीदारों को अपार्टमेंट के साथ-साथ तीन कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं. महालक्ष्मी स्थित 'गोदरेज प्लैनेट' मुंबई के सबसे प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है.
इस पांच टावर वाले स्काईस्क्रेपर प्रोजेक्ट में 2, 3 और 5 BHK के 300 से अधिक लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं. फिलहाल इस बिक्री को लेकर अभिषेक बच्चन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
रियल एस्टेट मार्केट में बच्चन परिवार की यह हलचल काफी सुर्खियों में रही, क्योंकि उन्होंने अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश किया है. चाहे वह नए बंगले या कमर्शियल स्पेस की खरीद हो, या पुरानी संपत्तियों को बेचना, अमिताभ बच्चन ने अपनी नेटवर्थ को संतुलित करने के लिए निवेश के स्मार्ट फैसले लिए हैं. उनकी इन डील्स में कई हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन शामिल रहे, जो मुंबई से लेकर अन्य शहरों तक फैले हुए हैं.
यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट में गुजरात का जलवा, अहमदाबाद बना नया 'टियर-1' शहर
aajtak.in