Advertisement

यूटिलिटी

13 घंटे में 994 KM, खाने के साथ ₹2,600 किराया... नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत में बुकिंग स्टार्ट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • 1/9

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट तलाश रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है. त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू की है. इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के हिसाब से सीटों की उपलब्धता जांचने का विकल्प मिल रहा है. ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से चलेगी और दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी.

  • 2/9

16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल

रेलवे की यह विशेष ट्रेन दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ संभालने के लिए चलाई जा रही है. 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से पटना के बीच करीब 994 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में पूरा करेगी. इससे त्योहार पर बिहार जाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा एक और विकल्प मिलेगा.

  • 3/9

वंदे भारत स्पेशल में टिकट बुकिंग शुरू

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री अपनी यात्रा की तारीख और श्रेणी चुनकर टिकट की उपलब्धता देख सकते हैं. त्योहारों के दौरान सीटों की मांग तेजी से बदल सकती है, इसलिए टिकट बुक करने से पहले संबंधित तारीख की उपलब्धता जांचना जरूरी है. टिकट रेलवे के आरक्षण माध्यमों और आईआरसीटीसी के जरिए देखा जा सकता है.

Advertisement
  • 4/9

AC चेयर कार का किराया ₹2,615

इस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया भोजन सहित ₹2,615 तय किया गया है. वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर के लिए ₹4,695 चुकाने होंगे. टिकट बुक करते समय भोजन का विकल्प चुनना होगा. नहीं चुनने पर टिकट के दाम कुछ कम हो सकते हैं. 

  • 5/9

दिल्ली से 8:35 बजे चलेगी, 21:30 बजे पटना

स्पेशल वंदे भारत का नंबर 02252 है. यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. करीब 13 घंटे में सफर पूरा होने से यात्रियों को दिन में यात्रा करके रात तक पटना पहुंचने का विकल्प मिलेगा.

  • 6/9

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

नई दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत स्पेशल रास्ते में अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी. इन स्टेशनों के यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन का लाभ मिल सकता है.

Advertisement
  • 7/9

पटना से 10 बजे चलेगी, 23:30 बजे नई दिल्ली 

वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ में रुकेगी.

  • 8/9

नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत का शेड्यूल

नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर को भी चलेगी. इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक यह हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. वापसी में पटना से ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी. इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को इसका परिचालन होगा.
 

  • 9/9

टिकट लेने से पहले ये बातें जरूर जांचें

अगर आप दिवाली या छठ पर दिल्ली से बिहार जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा की तारीख तय करने के बाद टिकट की उपलब्धता और किराया जरूर जांचें. दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली की ट्रेनें अलग-अलग दिनों में चलेंगी. इसलिए वापसी की योजना बनाते समय भी समय-सारणी देखना जरूरी है. त्योहारों के दौरान सीटें तेजी से भर सकती हैं, ऐसे में उपलब्धता दिखने पर समय रहते बुकिंग करना बेहतर रहेगा.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement