Advertisement

यूटिलिटी

Bonus For Railway Employees: 10 लाख रेलवे कर्मियों की बल्ले-बल्ले, फेस्टिव सीजन में मिलेगा बंपर बोनस!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST
  • 1/6

फेस्टिव सीजन में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लाखों कर्मचारियों को सरकार बड़ी खुशखबरी दे सकती है. सूत्रों की मानें, तो रेलवे कर्मचारियों के लिए त्योहारी तोहफे के रूप में मोदी कैबिनेट उत्पादकता से जुड़े बोनस यानी प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे सकती है. अगर सरकार ये फैसला लेती है, तो फिर 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा. (Photo: ITG)

  • 2/6

सरकार कर सकती है Bonus मंजूर
आजतक के सहयोगी चैनल बिजनेस टुडे टीवी को सूत्रों ने बताया कि चल रहे त्योहारी सीजन के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा FY2025-26 के लिए रेलवे कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-आधारित बोनस या वार्षिक बोनस को मंजूरी देने की संभावना है. बीते सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,91,146 रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के PLB के रूप में 1,865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी थी. (Photo: File/PIB)
 

  • 3/6

दुर्गा पूजा-दशहरा से 78 दिन का वेतन
रेल कर्मचारियों को आमतौर पर उत्पादकता-आधारित बोनस हर साल दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले दिया जाता है. ये बोनस 78 दिन के वेतन के बराबर होगा और करीब 10.91 लाख कर्मचारियों को दिया जाएगा. प्रत्येक पात्र रेलवे कर्मचारी के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की रकम अधिकतम 17,951 रुपये है. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 4/6

अभी ऐसे कैलकुलेट होता है बोनस
वर्तमान में, वार्षिक बोनस की गणना 7,000 रुपये की वेतन सीमा और 78 दिनों की अवधि के लिए की जाती है. भारतीय रेलवे तकनीकी पर्यवेक्षक संघ (IRSTA) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस सीमा को बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया जाए और लेवल-2 या इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए हाई सैलरी लेवल के अनुपात में महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाए. IRSTA ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा है कि 2016 में गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए पीएलबी की गणना के लिए तय 7000 रुपये की मंथली सैलरी लिमिट अवास्तविक है और 7th CPC और उसके बाद बढ़ाए गए DA के अनुरूप नहीं है. (Photo: ITG)

  • 5/6

सरकार ने मानी डिमांड, तो कितना बोनस
अब अगर सरकार एसोसिएशन की डिमांड को मानकर पीएलबी के लिए तय 7000 रुपये की सैलरी लिमिट को बढ़ाकर 18,000 रुपये करने का फैसला करती है, तो रेलवे कर्मचारियों को और भी तगड़ा बोनस मिलेगा. इसका कैलकुलेशन करें, तो पीएलबी का भुगतान वर्तमान न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये और 78 दिनों के लिए किया जाता है, तो PLB राशि 18,000 रुपये x 78 दिन ÷ 30.4 (प्रति माह औसत दिन) = 46,184 रुपये जाएगी. (Photo: ITG)

  • 6/6

रेलवे किसे-किसे देगी ये बोनस? 
भारतीय रेलवे द्वारा प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस तमाम कैटेगरी में बांटा जाएगा. इनमें ट्रैक मेंटेनेंस कर्मियों, लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजरों (गार्ड), स्टेशन मास्टरों, सुपरवाइजरों, तकनीशियनों, तकनीशियन सहायकों, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' स्टाफ सहित अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें Bonus की रकम पेमेंट की जाएगी. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement